एक्सप्लोरर

#MeToo : प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज ने बताई आपबीती, कहा- पुरुष भी होते हैं रेप का शिकार

#MeToo: दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज ने जाने माने लेखक मुश्ताक शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि तनुश्री ने उन्हें अपने साथ हुए शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत दी.

अभिनेता राहुल राज सिंह ने लेखक मुश्ताक शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने उन्हें इस 'राक्षस' से लड़ने की हिम्मत दी है. तनुश्री ने अपने उत्पीड़न की कहानी बयां कर मीटू अभियान की शुरुआत की थी.

राहुल ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं (यौन उत्पीड़न का) पहला पीड़ित पुरुष हूं, जिसने अपनी कहानी बयां की है. विश्वास कीजिए, मेरे जैसे बहुत से अन्य लड़के हैं, जो यहां अभिनेता बनने आते हैं, उन्हें यहां उस तरह के शोषण का शिकार होना पड़ता है, जैसा कि उन्होंने कभी न तो सोचा था और न ही सुना था."

#MeToo: अनु मलिक को ‘इंडियन आइडल’ से निकाले जाने से खुश हैं सिंगर श्वेता पंडित

उन्होंने कहा, "हम यह कैसे मान लें कि केवल महिलाएं ही यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं? पुरुष के साथ भी दुष्कर्म, उत्पीड़न, हिंसा होती है." राहुल को लगता है कि उनके लिए महत्वपूर्ण है कि दुनिया जाने कि शेख ने उनके साथ क्या किया है.

उन्होंने कहा, "उसे शर्म आनी चाहिए. यही मेरा मकसद है. अपनी आंखों में स्टार बनने का सपना लेकर आने वाले अन्य युवाओं के साथ ऐसा प्रयास करने से पहले उसे कई बार सोचना पड़ेगा. मेरे साथ जब यह हुआ तब मैं केवल 19 साल का था. क्या आप मेरी परेशानी और हैरानी की कल्पना कर सकते हैं?"

#MeToo: 14 साल की उम्र में उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं शमा सिकंदर

राहुल ने कहा, "मेरे कई समलैंगिक पुरुष मित्र हैं. और मैं उनके साथ सहज महसूस करता हूं. मुझे दबाव और जोर-जबरदस्ती से समस्या है. आप किसी महिला या पुरुष को साथ सोने के लिए धमका नहीं सकते. यह ताकत का दुरुपयोग है."

अपने अगले कदम के बारे में उन्होंने कहा, "मैं अपने मामले के साथ सिनेएंडटीवी कलाकार संघ के पास जाऊंगा. लेकिन नहीं. मैं अपने आरोपित के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा. उसका नाम लूंगा और उसे शर्मसार करूंगा. यह मेरे लिए काफी है."

उन्होंने कहा, "मैं उन सभी छोटे शहरों के युवाओं की ओर से बोल रहा हूं, जो अपनी आंखों में स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं और उनके साथ कचरे जैसा बर्ताव किया जाता है. शायद यौन उत्पीड़न के शिकार लोगों की आवाजें मनोरंजन जगत में आने वाले युवाओं को इज्जत प्रदान करेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी
'मोहब्बत करो तो ऐसे वरना मत करो...', फ्लाइट में हिना खान संग रोमांटिक हुए पति रॉकी जसवाल, वीडियो वायरल
'मोहब्बत करो तो ऐसे वरना मत करो...', फ्लाइट में हिना खान संग रोमांटिक हुए पति रॉकी
शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ
शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget