एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show में आखिर किस बात पर इमोशनल हुए अक्षय कुमार, दिल छू लेगी खिलाड़ी कुमार की ये बात

The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार एक बार फिर से 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंचने वाले हैं. इस बार खिलाड़ी कुमार कई हसीनाओं के साथ इस शो में शिरकत करेंगे, लेकिन किसी बात पर वो हो जाएंगे पूरी तरह इमोशनल.

Akshay Kumar in The Kapil Sharma Show: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. इस रविवार टेलीकास्ट होने वाले इस शो के एपिसोड में काफी धमाल मचने वाला है. जी हां, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नोरा फतेही, दिशा पटानी, मौनी रॉय और सोनम बाजवा इस खास एपिसोड में एक साथ नजर आएंगे. जब भी इस शो में अक्षय कुमार बतौर गेस्ट पहुंचते हैं तो धमाल मचना तय होता है, लेकिन ये एपिसोड थोड़ा इमोशनल भी होने वाला है, कैसे चलिए बताते हैं. 

द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार जब कभी 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचते हैं तो शो के होस्ट कपिल उनके दोस्तों या बहन को स्टेज पर बुला लेते है, लेकिन इस बार, अक्षय देंगे कपिल को सरप्राइज. अक्षय इस एपिसोड में कपिल की मां को मंच पर बुलाएंगे जो अपने बेटे के बारे में कई राज खोलती नजर आएंगी. इस खास एपिसोड में कपिल की मां उनके बचपन के मजेदार किस्सों का खुलासा करेंगी. कपिल की मां साझा करेंगी कि कैसे उनके पड़ोसी हमेशा उनके बेटे के बारे में शिकायत करने आते थे. लेकिन, हर मां की तरह वो भी हमेशा अपने बेटे का पक्ष लेती थीं. कपिल की टांग खिंचाई करते हुए अक्षय कुमार उनसे पूछेंगे कि क्या कपिल उनका अच्छे से ख्याल रखते हैं, तो इस पर वो हंसी के साथ हां में जवाब देती हैं.

अक्षय को याद आईं अपनी मां

 मां-बेटे के इस प्यारे रिश्ते को देख अक्षय कुमार को उनके मां की याद आ जाती है, जिनका डेढ़ साल पहले निधन हो गया था. अक्षय शो में ये कहते नजर आएंगे कि कैसे शो में बैठकर वो अपनी मां को याद कर रहे हैं. तभी उन्होंने कपिल की मां को मंच पर बुलाने का विचार किया. मैं हमेशा लोगों से ये कहता हूं कि आप अपने मां की चरणों में सब कुछ पा सकते हैं.

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का ये एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. जहां कपिल की मां अपने बेटे के कई राज का खुलासा करेंगी तो वहीं अक्षय कुमार अपनी मां को लेकर पूरी तरह से इमोशनल होते नजर आएंगे. बता दें, अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म में इमरान हाशमी नुसरत भरूचा और डायना पेंटी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Ideas of India 2023: इरफान खान को लेकर डायरेक्टर मीरा नायर ने कही बड़ी बात, बताया कैसे शुरू हुआ फिल्मी सफर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget