एक्सप्लोरर

Dalljiet Kaur के आरोपों पर निखिल पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बताया टूटी शादी का सच!

Dalljiet Kaur Marriage Life: दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में हैं. दलजीत कौर ने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए थे. अब निखिल पटेल ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.

Dalljiet Kaur Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी में हो रही अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं. दलजीत ने अपने पति निखिल पटेल पर कई आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने निखिल पर चीटिंग के भी कई इल्जाम लगाए. हालांकि अब निखिल पटेल ने भी दलजीत कौर के लगाए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर भी कई खुलासे किए. 

दलजीत के आरोपों पर निखिल पटेल ने तोड़ी चुप्पी

निखिल पटेल ने दलजीत कौर के आरोपों का जवाब दिया, उन्होंने कहा कि, 'इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर इंडिया वापस जाने का फैसला किया, जिसकी वजह से हम अलग हो गए. हम दोनों को एहसास हुआ कि हमारे परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं थी जितनी हमने उम्मीद की थी. दलजीत के लिए केन्या में रहना मुश्किल हो गया. दलजीत केन्या में अपनी लाइफ के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही थी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

आगे निखिल पटेल ने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा- 'इंडिया में अपने करियर और लाइफ को याद करने से दलजीत और हमारे परिवार के बीच और दूरी होती चली गई. हमारे दोनों के कल्चर को लेकर भी काफी चीजें मुश्किल हो रही थी. मेरी बेटियों की एक मां है जो उनके बीच के रिश्ते की परवाह किए बिना चली गई. दलजीत ने जिस दिन जाने का फैसला किया, उस दिन उसने मुझे और अपने बेटे के स्कूल में बताया कि वह अपना बचा हुआ सामान लेने के अलावा केन्या वापिस आने का कोई भी प्लान नहीं बना रही हैं.'

'मेरे लिए ये हमारे रिश्ते का अंत होने जैसा'

इतना ही नहीं निखिल ने कहा कि, दलजीत का इस तरह केन्या से इंडिया वापिस जाना मेरे लिए ये हमारे रिश्ता का अंत होने जैसा है.' बता दें कि बिग बॉस 13 फेम दलजीत कौर ने पिछले साल मार्च में मुंबई में केन्या स्थित बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी. बेटे जेडन के साथ शादी के बाद एक्ट्रेस केन्या चली गईं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

हालांकि, शादी के एक साल के अंदर ही दलजीत और निखिल के रिश्ते में मुश्किलें आने लगीं. बीते शनिवार दलजीत ने इंस्टा स्टोरी के जरिए निखिल संग अपने सेपरेशन को कंफर्म किया था. कुछ महीनों पहले दलजीत और निखिल ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था. 

 

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म, 'बिग बॉस ओटीटी 3' की रिलीज डेट आई सामने! होस्ट से लेकर कंटेस्टेंट्स तक, यहां जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget