एक्सप्लोरर

फूट गया Indian Idol का भांडा! एक्स होस्ट ने शो को लेकर किए चौंका देने वाले खुलासे

Mini Mathur On Indian Idol: कई इंडियन रिएलिटी शोज को होस्ट कर चुकीं फेमस टीवी पर्सनैलिटी मिनी माथुर ने हाल ही में सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Mini Mathur On Indian Idol: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. शो को हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya), नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) जज करते हैं, जबकि आदित्य नारायण इसे होस्ट करते हैं. शो भले ही काफी पॉपुलर है, लेकिन ये कई बार विवादों में भी छाया रहता है. अक्सर शो पर स्क्रिप्टेड और टीआरपी के लिए इमोशनल ड्रामा दिखाने का आरोप लगता आया है. अब एक्स होस्ट मिनी माथुर ने शो पर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं.

मिनी माथुर का इंडियन आइडल पर खुलासा

मिनी माथुर (Mini Mathur) ‘इंडियन आइडल’ के 6 सीजंस को होस्ट कर चुकी हैं. हालांकि, एक रोज उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था. Cyrus Broacha के ब्रॉडकास्ट में मिनी माथुर ने शो को अचानक छोड़ने के कारण और उसके स्क्रिप्टेड होने की बात बताई है. मिनी ने कहा कि वह सभी कंटेस्टेंट्स के साथ जुड़ी रहती थीं, यहां तक कि वह उन्हें घर पर भी बुलाती थीं, लेकिन जब शो का ध्यान कंटेस्टेंट्स से हटा तो मुझे बहुत दुख हुआ.

इंडियन आइडल को मिनी ने बताया स्क्रिप्टेड

मिनी माथुरी ने कहा, “मैंने शो तब छोड़ा, जब मुझे महसूस हुआ कि ये रियलिटी शो रियल नहीं रहा. मैंने 6 सीजंस किए. उसके बाद ये शो सिर्फ पैसे कमाने के लिए था. पैसा बनाना शुरू कर दिया गया था और मैं ऐसे बनावटी रिएलिटी शो के प्रशंसा नहीं कर पाई.” मिनी ने ये भी कहा कि शो स्क्रिप्टेड होने लगा. एक किस्सा बताते हुए मिनी ने बताया कि एक बार कंटेस्टेंट्स को अपने रिश्तेदार को देखकर चौंकने वाला रिएक्शन देना था, जबकि उसे पता होता था कि उसका रिश्तेदार आने वाला है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mini Mathur (@minimathur)

हेमा-धर्मेंद्र का किया जिक्र

मिनी माथुर ने आगे हेमा और धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए कहा, “एक दिन मेरे प्रोड्यूसर ने मुझे उठाया और कहा- हेमा मालिना और धर्मेंद्र जी आ रहे हैं, उनका मोमेंट करना है. मैंने कहा- मोमेंट करते हैं या होता है. क्या आप इन चीजों को मेरे एक्सपीरियंस पर छोड़ सकते हैं? यह ऐसी चीज थी, जो मैं नहीं करने वाली थी. बेशक यह सिर्फ आइडल नहीं था, बल्कि मुझे उसके बाद बहुत सारे ऑफर मिले और ये सब स्क्रिप्टेड होते थे.”

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट पत्नी Dipika Kakar के लिए Shoaib Ibrahim ने बनाई इफ्तारी, एक्ट्रेस ने ऐसे लुटाया प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
श्रीदेवी की इस खूबी की मुरीद थीं हेतल यादव, बताया कैसा था उनके साथ काम करने का अनुभव
श्रीदेवी की इस खूबी की मुरीद थीं हेतल यादव, बताया कैसा था उनके साथ काम करने का अनुभव
KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ बच्चन ने 'रामायण' की स्टारकास्ट को सुनाया 'दिवाली' का किस्सा
KBC 18 के सेट पर पहुंची 'रामायण' की स्टारकास्ट, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों का किस्सा
Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास, देखें प्रोमो
'बिग बॉस 20': रोहित शेट्टी ने लव गिल-स्काउट के रिश्ते पर उठाए सवाल, लगाई जमकर क्लास

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget