एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12: शोएब से शादी करने का फैसला मेरी जिंदगी का बेस्ट पार्ट था: दीपिका कक्कड़ इब्राहिम

टीवी अभिनेत्री की माने तो शोएब से उनकी शादी उनकी जिंदगी का सबसे बेस्ट डिसीजन था. टीवी अभिनेत्री इन दिनों अपने घर को बहुत मिस कर रही हैं और आए दिन घरवालों से वहां की बातें करती रहती हैं.

'ससुराल सिमरा का' की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने ससुराल से दूर बिग बॉस के घर में बंद हैं. बिग बॉस 12 के प्रीमियर पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका को गोद में उठा कर बड़े ही रोमांटिक तरीके से बिग बॉस के घर तक पहुंचाया था. दीपिका की शादी के छह महीने भी नहीं हुए थे कि उन्होंने बिग बॉस के घर में रहने का फैसला किया. जिस दौरान दोनों की शादी हुई थी उस वक्त यह काफी चर्चा का विषय रही.

टीवी अभिनेत्री की माने तो शोएब से उनकी शादी उनकी जिंदगी का सबसे बेस्ट डिसीजन था. टीवी अभिनेत्री इन दिनों अपने घर को बहुत मिस कर रही हैं और आए दिन घरवालों से वहां की बातें करती रहती हैं. हाल के एक वीडियो में दीपिका ने नेहा के साथ बात करने दौरान बताया कि शोएब के गांव में शादी करने का उनका अनुभव कैसा रहा?

उन्होंने यह भी कहा कि शोएब से उनके पुराने गांव में शादी करना उनके जीवन का सबसे अच्छा निर्णय रहा. दीपिका ने बहुत उत्साहित रूप से नेहा शादी के बारे में हर एक चीज के बारे में बताया. दीपिका इन दिनों 'मे आई कमइन मैडम' की अभिनेत्री नेहा पेंडसे के साथ अच्छी बॉन्डिग शेयर कर रही हैं, दोनों बिग बॉस के घर में एक दूसरे के साथ काफी वक्त शेयर करती नजर आती हैं.

दीपिका बिग बॉस 12 में सिंगल टीम का हिस्सा हैं जिसमें श्रीसंत, सृष्टि रोड, नेहा पेंडसे और करणवीर बोहरा जैसे सेसिब्रिटी हैं. अभिनेत्री जिन्होंने हमेशा कहा है कि वह काफी घरेलू हैं और वह घरेलू कामों से प्यार करती हैं. बीते सीजन की विनर शिल्पा शिंदे को किचन संभालते हुए में देखा गया था, इस बार दीपिका भी किचन क्वीन बनी हुई हैं. हालांकि, घर के अंदर कुछ ऐसे लोग हैं जो दीपिका की बॉसी प्रकृति को नापसंद करते हैं. इस हफ्ते दीपिका घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट की गई हैं. इसे देखते हुए उनके पति शोएब ने अपने फैंस से उन्हें वोट करने की गुहार की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
लाइमलाइट से दूर क्या कर रही हैं रश्मि देसाई? यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पौसा
लाइमलाइट से दूर क्या कर रही हैं रश्मि देसाई? यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पौसा
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget