एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस अश्विनी कसार संग मुंबई लोकल ट्रेन में हुई मारपीट, बोलीं- 'मुझे लात मारी और धमकी दी'

Ashwini Kasar Assaulted: अश्विनी कसार ने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेन की कोच में एक महिला पैसेंजर ने उनके साथ बदसलूकी की. उन्हें गालियां दीं और मारपीट भी की. एक्ट्रेस ने पुलिस से एक्शन की मांग भी की है.

Ashwini Kasar Assaulted: मायानगरी मुंबई नगरी में लोकल ट्रेन में सफर करना किसी एडवेंचर से कम नहीं है. रोज ना जाने कितने ही लोग धक्का-मुक्की करते हुए सफर करते हैं और इस दौरान आपस में पैसेंजर्स की लड़ाई भी हो जाती है. वहीं अब मराठी एक्ट्रेस अश्विनी कसार के साथ भी कुछ ऐसा ही हो गया है. एक्ट्रेस के साथ मुंबई लोकल ट्रेन में काफी मारपीट हुई है जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है.

अश्विनी कसार ने मुंबई लोकल ट्रेन का काफी दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि ट्रेन की कोच में एक दूसरी महिला पैसेंजर ने उनके साथ बदसलूकी की. लोकल ट्रेनों में अक्सर लोग सामने की बेंच पर पैर रखकर बैठते हैं. ट्रेन में अश्विनी कासर के सामने बैठी एक महिला भी उसी तरह बैठी थी. उसके पैर अश्विनी के ठीक बगल वाली सीट पर थे जिसकी वजह से एक्ट्रेस अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं.

गालियां दीं, लात मारी!
अश्विनी ने उस महिला से कहा कि वे अपने पैर सीट से पीछे हटा लें लेकिन उसने बात नहीं मानी. ऐसे में दोनों के बीच बहस हुई. अश्विनी ने उस महिला से मराठी में बोल रही थीं जिसके बाद उस महिला ने एक्ट्रेस को गालियां देनी शुरू कर दीं और उन्हें लात भी मारी. अश्विनी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

Ashwini Kasar : ''मराठीत बोलली तर खटकलं, धमकीच देण्यात आली''; अभिनेत्रीला लोकल ट्रेनमध्ये धक्कादायक अनुभव

पोस्ट शेयर कर बताया मामला
इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में अश्विनी कासर ने कहा, 'मैं इस महिला का नाम नहीं जानती. ट्रेन में वह अपने पैर मेरे सामने करके बैठना चाहती थी. जब मैंने मना कर दिया तो मुझे लात मारी गई. उन्हें बहस के दौरान मेरे मराठी बोने से दिक्कत थी. यह महसूस करने के बाद भी कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं, मुझे धमकी दी गई. मुझे मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस पर पूरा भरोसा है. इस स्टोरी में अश्विनी ने मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस को टैग करते हुए एक्शन की मांग की.'

इन टीवी शोज में काम कर चुकी हैं अश्विनी
बता दें कि अश्विनी कसार मराठी टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वे छोटे पर्दे पर सीरियल्स में काम करती रही हैं. उन्हें टीवी शो 'सावित्री ज्योति' से फेम मिला. इसके अलावा उन्होंने 'कमला' और 'कट्टी बट्टी' जैसे टीवी शोज में भी काम किया.

ये भी पढ़ें: 'जवान', 'पठान' या 'एनिमल' नहीं, इस फिल्म को 2023 में हुआ सबसे ज्यादा मुनाफा! यहां देखें टॉप 5 की लिस्ट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget