एक्सप्लोरर

'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में होने वाली है नई एंट्री 

टीवी अभिनेत्री प्रियंवदा कांत जल्द ही टीवी धारावाहिक 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में एक खास भूमिका में नजर आनेवाली हैं. इस धारावाहिक में फिलहाल सिकंदर (अभिनेता मोहित मलिक) और लवली (अभिनेत्री अंजलि आनंद) तलाक लेने की तरफ बढ़ रहे हैं, जबकि बच्चे उन्हें फिर से एकजुट करना चाहते हैं. इस उतार-चढ़ाव के बीच धारावाहिक में प्रियंवदा की एंट्री हो रही है. प्रियंवदा के आने से कई तरह के मोड़ और घटनाक्रम बदलेंगे. प्रियंवदा ने बयान दिया, "कुल्फी कुमार बाजेवाला' में शामिल होकर मैं बहुत उत्साहित हूं. मेरा पिछला शो ऐतिहासिक था और मैं अपने अगली भूमिका में खास बदलाव चाहती थी." उन्होंने कहा, "जब यह भूमिका मेरे पास आई, तो मेरा मानना था कि यह मेरे लिए बहुत ही वास्तविक है. इसलिए मैंने इसके लिए तुरंत हां कह दिया." छोटे पर्दे पर प्रियंवदा इससे पहले 'तेनाली रामा' में दिख चुकी हैं. सीरियल के सिकंदर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहित मलिक कुछ महत्वपूर्ण सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह तलाक लेने जा रहे हैं. इसे लेकर उनका कहना है कि पर्सनल लाइफ में उन्हें इससे डर लगता है और वह बिल्कुल नहीं चाहते कि किसी के साथ ऐसा हो. 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर की भूमिका में तलाक के लिए तैयार मोहित को असल जिंदगी में शादी किए आठ साल हो चुके हैं. मोहित ने कहा, "मैं अपने सीन्स की तैयारी करते समय समझने की कोशिश कर रहा हूं कि तलाक के दौरान एक आदमी क्या करता है. तलाक लेने जा रहे जोड़े से अधिक यह बच्चों और परिवार के लिए मुश्किल होता है क्योंकि मन एक चीज चाहता है लेकिन आत्मा कुछ और चाहती है." उन्होंने कहा, "बच्चों के लिए, माता-पिता उनके हीरो होते हैं और अचानक उनके अलगाव को देखकर वे उलझन में पड़ जाते हैं. मुझे लगता है कि उस समय उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्यार करना और उन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. उन्हें स्थिति के बारे में समझाना जरूरी होता है. मुझे इससे डर लगता है और मैं व्यक्तिगत रूप से नहीं चाहता कि ऐसा कभी किसी के साथ हो."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget