एक्सप्लोरर

Khatron Ke Khiladi 12: फैसल शेख और सृति झा ने एक दूसरे को किया रोस्‍ट, बहुत मजेदार है दोनों का ये Video

Khatron Ke Khiladi 12 Video: कलर्स द्वारा शेयर किए एक फन वीडियो में फेसल शेख और सृति झा एक दूसरे को बेहद मजेदार अंदाज में रोस्‍ट करते दिखे हैं. इस वीडियो को देख ज्‍यादातर लोग फैसल की साइड ले रहे हैं.

Roast Battle Between Srishty Rode And Faisal Shaikh: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्‍टंट बेस्‍ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12 ) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यह शो आए दिन अपने ट्विस्‍ट एंड टर्न्‍स को लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इस शो से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे रोस्‍ट बैटल का टाइटल दिया गया है. इसमें श्रीति झा (Sriti Jha) और मिस्‍टर फैसू यानि फैसल शेख (Faisal Shaikh) एक दूसरे को रोस्‍ट करते नजर आ रहे हैं. यह एक तरह का फन वीडियो है. खुशनुमा माहौल में दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते दिखे हैं.

कलर्स चैनल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ये रोस्‍ट वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा है, ''सृति और फैसल ने क्‍लासिक वार ऑफ वर्ड्स से किया एक दूसरे को रोस्‍ट. इन दोनों में से आप किसके साइड हो?'' 

इस अंदाज में दोनों ने चलाएं शब्‍दों के तीर 

वीडियो में फैसल, सृति पर वार करते हुए कहते हैं, ''इतनी शांत रहती है ये लड़की, लगता मुंह में पान है दबाई. इंडिया वान्‍ट्स टू नो, इतना सन्‍नाटा क्‍यों है भाई.'' इस पर सृति भी फैसल का करारा जवाब देते हुए कहती हैं, ''क्‍या है ना फैजल मियां! कुछ सीख लीजिए इस शो से, यहां अच्‍छे-अच्‍छे हिल जाते हैं. वैसे सच है कि आपके ट्वीट से ज्‍यादा लाइक्‍स, मेरे गुड मॉर्निंग पोस्‍ट को मिल जाते हैं.'' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ज्‍यादातर फैंस ले रहे फैसल की साइड

वीडियो के साथ पूछे गए सवाल के जवाब में ज्‍यादातर फैंस ने फैसल का ही नाम लिया है. एक्‍चुअली फैसल की फैंस की बीच तेजी से पॉपुलैरिटी बढ़ी है. जाहिर है सोशल मीडिया पर उन्‍हें चाहने उनकी ही साइड लेंगे. वैसे पॉपुलैरिटी के मामले में 'कुमकुम भाग्‍य' एक्‍ट्रेस सृति भी कुछ कम नहीं हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी तगड़ी है. सृति और फैसल दोनों ही 'खतरों के खिलाड़ी 12' के मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे हैं. 

वैसे फैसल (Faisal Shaikh) को 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) के टॉप 2 कंटेस्‍टेंट्स में गिना जा रहा है. बताया जा रहा है कि उनके और मोहित मलिक के बीच ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्‍कर हो सकती है. पहले तुषार कालिया का भी नाम लिया जा रहा था, मगर वह इस शो से एविक्‍ट हो गए. छोटी बहू के रूप में दर्शकों का खूब सारा प्‍यार पाने वालीं रुबीना दिलैक भी इस शो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्‍होंने शो की एक कंटेस्‍टेंट पर एक टास्‍क के दौरान चीटिंग करने का गंभीर आरोप लगाकर सभी को हैरान कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: Ishita Dutta Latest Photos: गुलाबी साड़ी में लहराते हुए इशिता दत्‍ता ने दिया ये स्‍ट्रॉन्‍ग मैसेज

यह भी पढ़ें: साउथ एक्‍ट्रेस Pranitha Subhash ने पहली बार दिखाई बेटी की झलक, बिल्‍कुल एंजल है 'अरना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस से पिटे TV एक्टर सेहबान अजीम बोले- ‘ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर...'
CJP प्रोटेस्ट के दौरान सेहबान अजीम की भी पुलिस ने की पिटाई, एक्टर ने खुद किया खुलासा
Bigg Boss 20 Announcement: बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
Ram Kapoor-Gautami Love Story: 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी
'देवर-भाभी' का किरदार निभाते-निभाते हो गया प्यार, फिर यूं एक हुए राम कपूर और गौतमी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget