एक्सप्लोरर

KBC 16: कंटेस्टेंट सुधीर कुमार ने 50 लाख रुपये के इस सवाल पर छोड़ा शो, आपको पता है सही जवाब?

Kaun Banega Crorepati 16: 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में यूपी के उन्‍नाव से आए सुधीर कुमार ने बेहतरीन खेल खेला. लेकिन कंटेस्टेंट पूछे गए 50 लाख रुपयों के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए.

KBC 16: अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन चर्चा में बना हुआ है. बिग बी सभी कंटेस्टेंट को गेम का रूल समझाते हुए गेम को आगे बढ़ा रहे हैं. हाल ही में शो के चौथे एपिसोड में यूपी के सुधीर कुमार वर्मा को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला. अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट का हॉटसीट पर बैठने के लिए स्वागत करते हैं और गेम से जुड़ी हर डिटेल शेयर करते हैं. जानकारी देने के बाद गेम शुरू होता है. 

50 लाख जीतने से चूका कंटेस्टेंट

खेल सुपर संदूक राउंड से शुरू होता है और कंटेस्टेंट ने 50,000 रुपये की रकम अपने नाम कर ली. इसके बाद सुधीर ऑडियंस पोल लाइफलाइन को यूज करते है. जिसमें पहला सवाल था- किस संगीतकार के पैतृक घर को 'सरोद घर' नामक संगीत विरासत के संग्रहालय में बदल दिया गया था? 

  • पंडित हरिप्रसाद चौरसिया
  • उस्ताद अमजद अली खान
  • उस्ताद अल्ला रक्खा कुरेशी
  • पंडित रविशंकर

बहुत सोचने के बाद सुधीर कुमार ऑप्शन बी का सही उत्तर देते है और 6,40,000 रुपये जीत जाते है. गेम में आगे 12,50,000 रुपये जीतने के बाद बिग बी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'जहां से भी आपने शिक्षा प्राप्त की हम प्रणाम करते हैं. ये प्रश्न काफी मुश्किल थे. सुधीर कुमार ने अपने पिता को बधाई देते हुए कहा कि उनके सभी सपने अब सच होंगे. आपका बेटा अमीर हो गया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इसके बाद सुधीर कुमार 25 लाख रुपये के लिए ऑडियंस पोल लाइफलाइन का यूज करते हैं. इसके लिए सवाल था- देश के सूचना मंत्रालय द्वारा अप्रैल 2024 में इनमें से किस देश में हिंदी में साप्ताहिक रेडियो प्रसारण शुरू किया गया था? 

  • ओमान
  • सऊदी अरब
  • यूएई
  • कुवैत

ऑडियंस पोल की मदद से वह ऑप्शन डी पर जाते है और ये सही उत्तर होता है. इसके बाद बिग बी सुधीर कुमार से 50 लाख रुपये के लिए सवाल पूछते है. जिसमें कंटेस्टेंट 50 लाख रुपये के लिए 'वीडियो कॉल अ फ्रेंड' का यूज करता है. 

सवाल- हेनरी वाल्टर्स द्वारा 1830 की जनगणना का विषय कौन सा शहर था, जो ब्रिटिश भारत में किसी शहर की पहली पूर्ण जनगणना में से एक थी? 

  • मुंबई
  • ढाका
  • मैसूरु
  • लाहौर

सुधीर कुमार को लाइफलाइन लेने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली और उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया. वह ऑप्शन ए को चुनते है लेकिन सही उत्तर ऑप्शन बी होता है. वह 25 लाख रुपये और 80,000 रुपये का बोनस लेकर घर ले जाते है. हॉटसीट पर बैठे सुधीर कुमार ने बिग बी के सामने अपनी कहानी सुनाते हुए बताया कि उन्होंने पिता के सहयोग से अपनी शिक्षा पूरी की, लेकिन अच्छी नौकरी नहीं लग सकी, जिसके चलते गांव में लोग उनका मजाक उड़ाते हैं. उन्हें अपनी पढ़ाई पर हमेशा से भरोसा रहा है और केबीसी में आने का मौका मिलना उन लोगों को जवाब है जो उन पर शक करते थे.

 

यह भी पढ़ें:  Stree 2 Box Office Collection Day 1: 'स्त्री 2’ ने की महाबंपर ओपनिंग, KGF 2, 'वॉर' और 'गदर 2' को चटाई धूल, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget