एक्सप्लोरर

KBC 14: जब Amitabh Bachchan की महज 300-400 रुपये होती थी सैलरी, गोलगप्पे खाकर करते थे गुजारा

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि, स्ट्रगल के दिनों में उनकी कितनी सैलरी हुआ करती थी और वह उन दिनों पुचका खाकर गुजारा किया करते थे.

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ जब से शुरू हुआ है, तब से होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर चुके हैं. यही एक ऐसा मंच है, जहां बिग बी खुलकर अपनी जिंदगी के पहलुओं को फैंस के साथ सीधे तौर पर शेयर करते हैं. वह कभी अपने स्कूल के दिनों की यादें ताजा करते हैं तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर मजेदार खुलासे करते हैं. हाल ही में, उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कोलकाता की रहने वाली कंटेस्टेंट गार्गी सेन संग बातचीत में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और पुचका (गोल गप्पे) के लिए अपने प्यार को जाहिर किया. उन्होंने बताया कि, जब वह कोलकाता में काम करते थे तो वह पुचका खाकर अपना गुजारा किया करते थे.

पुचक खाकर गुजारा करते थे बिग बी

बिग बी ने कहा, “इसके सामने एक फाटक हुआ करता था, वहां दुनिया का सबसे बेस्ट पुचका मिलता था. हम जैसे लोग जिनकी सैलरी 300-400 रुपये होती है, वहां जब हम जॉब करते थे, खाने पीने में बहुत दिक्कत होती थी. तब हम पुचका पानी से गुजारा करते थे, क्योंकि ये बहुत सस्ता होता था. 2 आना या 4 आना में मिल जाता था. बहुत ही बढ़िया पुचका मिलता था. पेट भरकर खाते थे.”

कंटेस्टेंट ने बिग बी को बताया एंग्री यंग मैन

कंटेस्टेंट गार्गी सेन ने बिग बी को बताया कि, उनके कॉलेज में दो ग्रुप हुआ करते थे. पहला ग्रुप अमिताभ बच्चन के बड़े फैन थे और दूसरा विनोद खन्ना के. इसके बाद बिग बी उस वक्त हैरान हो जाते हैं, जब गार्गी उन्हें एंग्री यंग मैन बुलाती हैं और विनोद खन्ना को हैंडसम. हालांकि, बिग बी कंटेस्टेंट के ईमानादारी के साथ दिए जवाब से खुश होते हैं.

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 16: शालीन के लिए ओवर पजेसिव हुईं सुंबुल, टीना दत्ता ने खोया आपा, ‘इमली’ पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget