एक्सप्लोरर

KBC 14: कंटेस्टेंट ने लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद भी कर दी गलती, क्या आपको पता है इस सवाल का सही जवाब

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो केबीसी 14 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट 12 लाख 50 हजार रुपये का गलत जवाब देकर गेम हार गईं.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को शुरू हुए डेढ़ महीने हो चुके हैं. इसे हमेशा की तरह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के द्वारा होस्ट किया जा रहा है. जब से इसका प्रीमियर हुआ है, तब से ये लाइमलाइट में है. केबीसी 14 (KBC 14) में अभी तक अलग-अलग क्षेत्रों से कई कंटेस्टेंट्स आ चुके हैं और लाखों-करोड़ों रुपये अपनी बुद्धि और ज्ञान से जीत चुके हैं. हालांकि, कुछ की गलत जवाब देकर जीती धनराशि भी गंवा देते हैं.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में देहरादून की रहने वाली वैष्णवी कुमारी हॉटसीट पर बैठीं, जो पेशे से कंटेंट राइटर और रिपोर्टर हैं, साथ ही दिल्ली में जॉब करती हैं. वैष्णवी कुमारी सीजन की सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं. वह चेस भी खेल चुकी हैं, जिसके बारे में जानने के बाद बिग बी ने उन्हें बुद्धिमान भी कहा था और वाकई उन्होंने सारे गेम को बहुत अच्छे से खेला भी, लेकिन 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर गलती कर बैठीं.

12 लाख 50 हजार रुपये के लिए क्या था सवाल?

अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से 12वें यानी 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए सवाल किया, “इनमें से कौन वर्ष 1996 में भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे?”

ऑप्शन दिए गए थे, पहला- श्री पीवी नरसिम्हा राव, दूसरा- श्री एचडी देवगौड़ा, तीसरा- श्री अटल बिहार वाजपेयी, चौथा- श्री आईके गुजराल. इसका सही जवाब है- श्री आईके गुजराल.

कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब

वैष्णवी इस सवाल का जवाब देने में थोड़ी कंफ्यूज थीं. इसलिए उन्होंने लाइफलाइन ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ का इस्तेमाल किया और अपने भाई को कॉल की. उनके भाई ने दूसरे ऑप्शन को सही बताया. हालांकि, वह इस जवाब को लेकर कंफर्म नहीं थे. वैष्णवी ने भाई के द्वारा दिए गए जवाब को लॉक किया, लेकिन ये जवाब गलत निकला. वह 12 लाख 50 हजार रुपये जीतने से चूक गईं और 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर घर गईं.

यह भी पढ़ें

KBC 14: जब अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ लेने के लिए झील में कूद गया था शख्स, Craze देख बिग बी रह गए थे हैरान और फिर...

KBC 14: इस वजह से अमिताभ बच्चन से नाराज हो जाती हैं पोती आराध्या, फिर बिग बी मनाने के लिए करते हैं ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget