एक्सप्लोरर

KBC 14: 25 लाख के सवाल पर अटका कंटेस्टेंट, ‘क्रिकेट लवर’ हैं तो दीजिए इस सवाल का सही जवाब...

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के बीते एपिसोड में क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल किया गया, लेकिन कंटेस्टेंट ने गेम को छोड़ दिया.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के मंच पर देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं और लाखों रुपये जीत रहे हैं. होस्ट अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में आने के लिए कंटेस्टेंट्स सालों साल इंतजार करते हैं और जब उन्हें यहां आने का मौका मिलता है तो वह पूरी मेहनत से मोटी रकम जीतने की कोशिश करते हैं. हालांकि, कई बार कंटेस्टेंट का ऐसे सवालों से पाला पड़ जाता है, जिसकी वजह से उन्हें गेम को छोड़ना पड़ता है. लेटेस्ट एपिसोड में भी कंटेस्टेंट को एक सवाल पर गेम को छोड़ना पड़ा.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में प्ले-अलॉन्ग कंटेस्टेंट गगनदीप सिंह हॉटसीट पर बैठे. अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट का इंट्रो कराते हैं और उन्हें गेम के रूल के बारे में बताते हैं. सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होता है और गगनदीप 12 लाख 50 हजार रुपये जीत जाते हैं. हालांकि, 25 लाख के सवाल पर अटक गए.

25 लाख रुपये के लिए पूछा गया सवाल

12 लाख रुपये जीतने के बाद कंटेस्टेंट गगनदीप सिंह से अमिताभ बच्चन ने अगला सवाल किया, जो 25 लाख रुपये के लिए था. सवाल था- रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सबसे अधिक और एक पारी में सबसे कम रन बनाने का अद्वितीय गौरव किस टीम को प्राप्त है?

ऑप्शन दिए गए थे, A- सौराष्ट्र, B- मुंबई, C- हैदराबाद, D- कर्नाटक.

इसका सही जवाब है- हैदराबाद.

कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम

कंटेस्टेंट गगनदीप इस सवाल के जवाब को लेकर थोड़े कन्फ्यूज होते हैं. वह सौराष्ट्र और कर्नाटक में से किसी को सही जवाब मानते हैं. हालांकि, श्योर न होने के चलते उन्होंने गेम को छोड़ने का फैसला किया. उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी. बहरहाल, गेम क्विट करने के बाद वह 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीत जाते हैं. जाने से पहले बिग बी उनसे इस सवाल का अनुमानित जवाब देने के लिए कहते हैं. वह ऑप्शन डी को चुनते हैं, जबकि सही जवाब ऑप्शन सी यानी हैदराबाद होता है.

यह भी पढ़ें- KBC 14 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने मनाया Diwali का जश्न, बताया क्या है 'वासु बरस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget