एक्सप्लोरर

कसौटी जिंदगी की 2 : 'अनुराग बसु' का फर्स्ट लुक आया सामने, पार्थ समाथन निभाएंगे मशहूर किरदार

मेकर्स ने सीरियल को लेकर पहले ही एक प्रोमो जारी कर दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने खासा पसंद किया.

एकता कपूर की मोस्ट अवेटेड ड्रामा सीरीज 'कसौटी जिंदगी की 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. सीरियल के मेकर्स ने एलान कर दिया है कि इस मशहूर सीरियल की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है. सीरियल के नए सीजन में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान मुख्य किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे.

मेकर्स ने सीरियल को लेकर पहले ही एक प्रोमो जारी कर दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने खासा पसंद किया. चैनल की ओर से जारी किए गए पहले प्रोमो में एरिका सीरियल में मशहूर 'प्रेरणा' का किरदार निभाती हुई दिखेंगी. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया था कि 'अनुराग बसु' का किरदार कौन निभाएगा.

लेकिन अब सीरियल के ऑनएयर होने से कुछ दिन पहले  'अनुराग बसु' का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. फर्स्ट लुक से यह बात साफ हो गई है कि पार्थ समाथन ही सीरियल में अनुराग बसु का किरदार निभाएंगे. 'कैसी है ये यारियां' में काम करने वाले एक्टर पार्थ का ये नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

पार्थ इस तस्वीर में लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं. प्रेरणा के लुक में कुछ दिन पहले एरिका की तस्वीर लीक हुई थी जिसमे वो भी लाल रंग के सलवार सूट में नजर आ रही थी. इस शो में विलेन का किरदार भी कम मशहूर नहीं है. कोमोलिका के किरदार में उर्वशी ढोलकिया ने दर्शकों पर एक अलग छाप छोड़ी थी. माना जा रहा है कि कोमालिका के इस अहम किरदार को हिना खान निभाएंगी.

पार्थ, एरिका और हिना के अलावा इसमें काली प्रसाद मुखर्जी, कानपूरिया पंडित, साहिल आनंद, शुभावी चौकसी और उदय टिकेकर भी अहम किरदारों में होंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget