एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा को एक्स-मैनेजर नीति सिमोस का खुला खत: हमें आपकी मदद करने दें

नीति ने ट्विटर पर अपने लेटर की शुरुआत में कहा है कि याद रखिए हम आपका ख्याल रखते हैं. उन्होंने आगे लिखा, “पिछले 4-5 दिनों से कई लोग हमपर गलत इल्जाम लगा रहे हैं.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. कुछ दिनों पहले कपिल ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अब नीति सिमोस खुद सामने आई हैं और कपिल को एक ओपन लेटर लिखा है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस लेटर में उन्होंने कपिल की मानसिक हालत के लिए उनकी शराब और उनके आसपास के कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. बता दें कि नीति और प्रीति एक वक्त पर कपिल की मैनेजर रह चुकी हैं.

नीति ने ट्विटर पर अपने लेटर की शुरुआत में कहा है कि याद रखिए हम आपका ख्याल रखते हैं. उन्होंने आगे लिखा, “पिछले 4-5 दिनों से कई लोग हमपर गलत इल्जाम लगा रहे हैं.

नीति ने लिखा, “इस मामले में सबसे आसान तो यही होता कि हम उसी भाषा का इस्तेमाल करते जिसका आप ने किया और हमारी लीगल टीम आपके और आपके प्रवक्ता के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजती, लेकिन ये बात आप भी जानते हैं कि आपने जो भी आरोप लगाए हैं वो आरोप न तो सच हैं और न ही आपके पास उन आरोपों का कोई सुबूत है.”

नीति ने अपने लेटर में आगे लिखा, “आपने खुद को इस स्थिति से निकालने के लिए हमें मैसेज और कॉल भी किए. हमसे अच्छे ढंग से बात की ताकि हम वापस आ जाएं और आपको इस अवस्था से बाहर निकालें जहां आप फंस चुके हैं. यही नहीं पिछले महीने आप हमारे घर भी आएं जहां मेरी फैमिली आपकी हालत देख कर भावुक हो गई. हम एक टीम और एक परिवार के तौर पर आपके पास वापस आने वाले थे और सब कुछ ठीक करना चाहते थे.”

नीति ने लेटर में लिखा है कि उनको यकीन है कि कपिल ने उनपर जो भी इल्जाम लगाए हैं वो शराब और कुछ लोगों के बहकावे में आकर लगाए हैं. उन्होंने लेटर में कहा कि हम आपकी बहुत फिक्र करते हैं.

कपिल शर्मा को एक्स-मैनेजर नीति सिमोस का खुला खत: हमें आपकी मदद करने दें

कपिल को भईया कहते हुए नीति ने लिखा, “हमें आपके डिप्रेशन के लिए दोषी ठहराया जा रहा है. लेकिन ये बात सिर्फ आपको पता है भईया कि हमने आपकी कितनी मदद की और पिछले एक सालों से कर रहे हैं.”

लेटर में नीति ने कपिल से गुजारिश की है कि वो सबके सामने आएं. उन्होंने ये भी लिखा कि हम न ही इस पर कोई रिएक्शन देंगे और न ही कपिल के ट्वीट्स को मानेंगे क्योंकि वो नहीं जानती की कपिल किस मानसिक अवस्था में हैं.

नीति ने लिखा है कि वो कपिल से मिलना चाहती हैं और उनकी मदद करना चाहती हैं. लेकिन उनका कहना है कि वो मीडिया, पुलिस और लीगल टीम की मौजूदगी में ही मुलाकात करेंगी ताकि फिर से कोई इल्जाम न लगा दिया जाए. मुलाकात के लिए नीति ने एक शर्त भी रखी. उन्होंने कहा, “आप बस शराब के नशे में न आएं.”

कपिल शर्मा को एक्स-मैनेजर नीति सिमोस का खुला खत: हमें आपकी मदद करने दें

नीति ने लेटर के आखिर में लिखा, “हमें लगता है कि इस वक्त आपकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि आप फैसला सुनाए और इल्जाम लगाएं. बस आपके आस पास के ‘दोस्त’ आपको बहका रहे हैं. जैसा कि आप पिछले महीने कहते हुए रो रहे थे कि आप फंस चुके हैं. हमें आपकी मदद करने दें क्योंकि हम आपसे प्यार करते हैं और सच में चाहते हैं कि आप खुश रहें.”

यहां आपको बताते चलें कि बीते शनिवार को कपिल शर्मा ने अपनी एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस, उनकी बहन निती सिमोस और SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में कपिल ने उनपर कई आरोप लगाए थे. उस वक्त एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कपिल के उन सभी आरोपों को प्रीति और नीति ने सिरे से नकार दिया था. दोनों बहनों ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इन्हें बकवास, बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया था.

इस विवाद की शुरूआत कुछ दिनों पहले तब हुई जब कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से अचानक अभद्र भाषा वाले ट्वीट किए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget