एक्सप्लोरर

घूसखोरी की शिकायत के लिए कपिल ने पीएम मोदी को किया था ट्वीट, अब कहा- मैं गलत था

कई बार अपने ट्वीट की वजह से कपिल शर्मा विवादों में भी रह चुके हैं. एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री को ट्वीट करके भ्रष्टाचार की शिकायत की थी तो वहीं एक बार उन्होंने एक पत्रकार को गालियां दी थीं. अब कपिल शर्मा ने इन दोनों मुद्दों पर खुलकर बात की है.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. कई बार अपने ट्वीट की वजह से कपिल शर्मा विवादों में भी रह चुके हैं. एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री को ट्वीट करके भ्रष्टाचार की शिकायत की थी तो वहीं एक बार उन्होंने एक पत्रकार को गालियां दी थीं. अब कपिल शर्मा ने इन दोनों मुद्दों पर खुलकर बात की है.

कपिल शर्मा ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि उन्हें पीएम मोदी को ट्वीट नहीं करना चाहिए था. हाल में कपिल शर्मा चैट शो पर पहुंचे जिसके होस्ट अरबाज खान हैं. यहां जब कपिल से उस ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''उस समय मैं मूड में था. क्या होता है कि आप जब मूड में होते हैं तो या तो आप बहुत खुश हो या फिर इरिटेट हो. मैं चार-पांच बजे शूट करके आया तो मुझे मैसेज मिला. मैंने फिर उठकर उन्हें कर दिया. बाद में एहसास हुआ कि वो गलत था. दिक्कत ये थी कि अब पीछे कैसे हटूं. लिख दिया तो लिख दिया.''

घूसखोरी की शिकायत के लिए कपिल ने पीएम मोदी को किया था ट्वीट, अब कहा- मैं गलत था

कपिल ने यहां मजाकिया लहजे में ये भी कहा कि ''कोई अगर सुबह के पांच बजे देश के प्रधानमंत्री को ट्वीट करता है तो निश्चित रूप से या तो वह बहुत दुखी होगा या उसने शराब पी रखी है.''

कपिल ने यहां ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर उनके पर्सलन अनुभव तो बहुत खराब है लेकिन उसे अच्छे काम के लिए यूज किया जा सकता है.

घूसखोरी की शिकायत के लिए कपिल ने पीएम मोदी को किया था ट्वीट, अब कहा- मैं गलत था

एक पत्रकार के साथ कपिल शर्मा की बातचीत लीक हो गई थी. जिसमें वो गालियां दे रहे थे. इस पर भी लोगों ने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को ट्रॉल किया था. इससे जुड़े सवाल पर कपिल ने कहा, ''मैंने जो भाषा यूज की वो गलत थी. मैं सेंस में नहीं था. वो जो साल-डेढ साल कठिन थे. लोग लिख रहे थे कि डिप्रेशन में है. मैं बहुत पीने भी लगा था. और जाहिर सी बात है  कि जब सेंस नहीं होता तो कुछ ना कुछ गलत कर जाते हैं. उस समय बहुत सारे लोग खबरें लिख रहे थे लेकिन मैंने सिर्फ उन्हीं को गाली क्यों दी? उन्होंने 6 महीने में 160 आर्टिकल मेरे बारे में लिखा.''

आगे कपिल ने बताया, ''लोग कहते थे कि मैं सेट पर लेट जाता था लेकिन मेरे शो का फॉर्मेट ऐसा है कि मैं लेट हो ही नहीं सकता है. मुझे रेडी होना होता है, रिहर्सल करनी होती है. लेकिन इतने सारे आर्टिकल? मुझे पता था कि वो क्यों कर रहा है. वो गुस्सा था जो निकल गया. फिर अब तो हाईकोर्ट ने उन्हें बोला है कि बुरा तो दूर वो मेरे बारे में अच्छा भी नहीं लिख सकते.'' 

कपिल ने  कहा, ''मुझे लगता है कि मैंने लोगों का प्यार और रिस्पेक्ट कमाया है. एक बार उसके दोस्त रिपोर्टर ने पूछा कि क्या गिल्ट है गाली देने का. तो मैंने कहा कि मुझे दुख है इस बात...लेकिन इस बात का दुख भी है कि मैंने मारा क्यों नहीं उसे. उन दिनों में अगर वो मुझे मिल जाता मैं थप्पड़ भी मार देता. आप बोलते हो कि कॉमेडी नाइट्स 2013 में शुरु हुआ. मैंने 1997 से काम शुरु किया. इसके पीछे मेरी मेहनत है और आप कुछ भी लिख देते हैं. मेरे मन में गुस्सा था लेकिन मुझे वो भाषा यूज नहीं करनी चाहिए थी.''

कपिल शर्मा ने ये भी कहा कि ''मैं संत नहीं हूं. जब मुझे गुस्सा आता है तो मैं गाली देता हूं.''

इस दौरान कपिल शर्मा ने कुछ ट्रॉलर्स के ट्वीट भी पढ़े  और जवाब भी दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget