एक्सप्लोरर

कानपुर वाले खुरानाज: नए अवतार में वापस आए सुनील ग्रोवर, यहां देखें टीजर

कानपुर वाले खुरानाज: सुनील ग्रोवर नए शो के साथ स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं.

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की छोटे पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. स्टार प्लस ने सुनील ग्रोवर के नए शो 'कानपुर वाले खुरानाज' का पहला टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर में सुनील ग्रोवर का अलग ही अंदाज फैंस के सामने आया है.

टीजर में सुनील ग्रोवर एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में दिख रहे हैं. कुणाल खेमू सुनील ग्रोवर को अखबार पढ़कर सुनाते हुए कहते हैं कि दीपिका-रणवीर की शादी इस साल की सबसे मंहगी शादी है. इसी बात पर चुटकी लेते हुए सुनील ग्रोवर कहते हैं, ''शादी करना सबको मंहगा पड़ता है.''

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'कानपुर वाले खुरानाज' में कुणाल सुनील ग्रोवर के जीजा का किरदार निभाएंगे. इसके अलावा अली असगर और सुगंधा मिश्रा जैसे स्टार कॉमेडियन भी सुनील ग्रोवर के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

हालांकि सोनी टीवी के राइट्स के चलते इस शो में सुनील ग्रोवर का 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' और 'गुत्थी' वाला अवतार देखने को नहीं मिलेगा. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सलमान खान की पहल पर सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के शो में फिर से काम करने के लिए तैयार हो गए हैं. लेकिन अब 'कानपुर वाले खुरानाज' शो की वजह से फैंस का सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को फिर से एक साथ देखने का इंतजार लंबा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget