एक्सप्लोरर

असित मोदी के खिलाफ FIR, जेनिफर मिस्त्री बोलीं, 'मेरे पास सारे सबूत हैं, अगर वो माफी मांग लेंगे तो...'

Jennifer Mistry Reaction: जेनिफर मिस्त्री ने अब कहा है कि अगर असित मोदी माफी मांग लेते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. वो शांति से इस मामले को हल करना चाहती हैं.

Jennifer Mistry Reaction: एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई संगीन आरोप लगाए थे. जेनिफर ने सेक्सुअल और मेंटल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. उन्होंने शो के मेकर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. हाल ही में मुंबई पुलिस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर असित मोदी,ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया.

अब जेनिफर ने कहा है कि अगर असित मोदी माफी मांग लेते हैं तो वो फिर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है.

जेनिफर बोलीं-बहुत ब्लेम गेम किया है

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जेनिफर ने कहा, 'पहले यही लग रहा था कि इतना टाइम क्यों लग रहा है. असित ने मेरे नोटिस का रिप्लाई किया. बहुत ब्लेम गेम किया है. उन्होंने दावा किया है कि मैंने नशे में मेल को-स्टार्स के साथ लड़ाई की. क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं मर्दों के साथ लड़ूंगी? मानती हूं कि कभी-कभी मैं ड्रिंक करती हूं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं शराब पी कर लड़ाई करती हूं. उन्होंने मनगढ़ंत बातें की हैं. उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कोई भी भेदभाव नहीं था और वो पूरी टीम के लिए फादर फिगर हैं.' 
  
बता दें कि जेनिफर शो में मिसेज रोशन सोढ़ी का रोल निभा रही थीं. बीच में कुछ सालों के लिए दिलखुश रिपोर्टर ने उन्हें रिप्लेस किया था. हालांकि, फिर बाद में दिलखुश ने शो छोड़ दिया और जेनिफर की री-एंट्री हुई.  
 
इस बारे में जेनिफर ने बताया कि असित ने ये आरोप लगाया है कि दिलखुश प्रेग्नेंट थी और ये बात मुझे पता चल गई थी तो मैंने इस बात का फायदा उठाया और शो में वापस आ गई. अगर ऐसा था तो उन लोगों ने मुझे शो पर वापस लिया क्यों था? और तो और दिलखुश उस वक्त प्रेग्नेंट नहीं थी. मैं लगातार उसके टच में हूं. अब तो और भी एक्टर्स सामने आ रहे हैं फिर भी वो एक ही चीज बोल रहे हैं. उन्हें समझ कैसे नहीं आ रहा है.

'शांति से खत्म करना चाहती हूं मामला'

आगे उन्होंने कहा, 'मैं इस चीज को बड़ा नहीं करना चाहती. मुझे उम्मीद है कि वो समझेंगे, मैं इसे शांति से खत्म करना चाहती हूं. और अगर वो माफी मांग लेते हैं और स्वीकार कर लेते हैं कि मैंने जो कहा वो उन्होंने किया है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं जो भी कह रही हूं मेरे पास उसके सबूत हैं, जो मैं कोर्ट में दूंगी.' 

ये भी पढ़ें- ‘गुम है...' शो में अब नहीं दिखाई देंगे 'मोहित चव्हाण', Vihan Verma बोले- 'मैं 23 की उम्र में 50 साल का नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget