एक्सप्लोरर

श्रद्धा आर्या, इशिता गांगुली से लेकर गौतम रोडे तक, छोटे परदे के सितारों का ये है न्यू ईयर प्लान

सोनी सब के 'भाकड़वाड़ी' में अभिजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौतम रोडे, 'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री श्रद्धा आर्या और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में अक्षत का किरदार निभाने वाले अभिनेता निशांत सिंह मल्कानी जैसे सितारों का ये है न्यू ईयर 2020 प्लान.

नई दिल्ली: श्रद्धा आर्या, इशिता गांगुली और गौतम रोडे जैसे टेलीविजन सितारे अपना नया साल मुंबई से बाहर अपने करीबियों के साथ मनाएंगे. 'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री श्रद्धा ने कहा, "मैं नए साल में अपने परिवार को साथ लेकर श्रीलंका जा रही हूं. हम चार दिनों की यात्रा पर कोलंबो जा रहे हैं और इस दौरान वहां के समुद्री तटों, खूबसूरत मंदिरों और शहर के आसपास स्थित कुछ नए जगहों पर जाने की हमारी योजना है."

View this post on Instagram
 

Last Day of the Year... Embrace.

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12) on

'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में अक्षत का किरदार निभाने वाले अभिनेता निशांत सिंह मल्कानी परिवार संग दिल्ली में अपना नया साल बिताएंगे. उन्होंने कहा, "साल के इस समय में यह शहर बेहतरीन है. कोहरे के साथ यहां की सर्द रातें और घर की पार्टी में बॉनफायर की बात ही कुछ अलग है. इस दौरान हमारी योजना डांस करने का भी है."

अभिनेता परितोष त्रिपाठी नए साल के पहले दिन किसी मंदिर जाएंगे. उन्होंने कहा, "मेरे नए साल का संकल्प स्वस्थ रहना है. मैंने आने वाले साल में कई नई चीजों की योजना बनाई है, जैसे कि मेरी दूसरी किताब का प्रकाशन और नई परियोजनाओं की योजना. मैं क्लबिंग और पार्टी करने के लिए ज्यादा बाहर नहीं जाता, लेकिन इस बार नए साल की पूर्व संध्या पर कविताओं और शायरियों के साथ मैं अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाऊंगा."

अभिनेत्री इशिता गांगुली ने कहा, "इस साल मैं अपने परिवार संग मुंबई से बाहर जाने की योजना बना रही हूं. पिछले साल मैंने अपनी मां और अपने भाई को सरप्राइज दिया था. हम सभी उदयपुर गए थे और राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाया था."

सोनी सब के 'भाकड़वाड़ी' में अभिजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौतम रोडे ने इस बारे में कहा, "मेरी पत्नी पंखुड़ी और मैं इस दिन एक डेट नाइट पर जाएंगे, जिसे हम उस दिन से मनाते आ रहे हैं जिस दिन हम मिले थे. हर नए साल पर हम एक ही रेस्तरां में डेट नाइट पर जाते हैं और पहली बार की तरह उसी टेबल को पाने की कोशिश करते हैं. इस बार इसके साथ ही मैं अपने परिवार के साथ जयपुर की सैर पर भी जा रहा हूं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget