पिता के निधन पर फैंस को हिना खान का संदेश, कहा- परिवार को दुआओं में याद रखना
एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं. हाल ही में हिना खान के पिता का निधन हुआ है. इसे लेकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने दुख जाहिर किया और हिना खान को हिम्मत भी बंधाई. दरअसल एक हफ्ते पहले हिना के पिता का निधन हुआ था जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने दुख जाहिर किया था.

वहीं अब हिना ने अपने शुभचिंतकों के लिए मैसेज शेयर किया है और दुआओं में याद रखने की गुजारिश की है. वहीं इस बीच रूबीना दिलैक ने भी ट्वीट कर हिना को इन हालात में मजबूत बने रहने को कहा है. हिना ने भी जवाब में लिखा कि शुक्रिया रुबी, प्लीज मेरे पिता और परिवार को प्रार्थनाओं में याद करना.
हिना खान ने दिए सभी के ट्वीट के जवाब
इसके अलावा हिना ने निकी तंबोली के ट्वीट का भी जवाब दिया है. निकी ने ट्वीट किया था कि तुम्हाने पिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. जानती हूं कि तुम्हारे और परिवार के लिए ये कितना मुश्किल वक्त है. लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो कहां है वो हमेशा तुम्हारे साथ ही रहेंगे. वहीं इसके अलावा एजाज खान, हितेन तेजवानी, युविका चौधरी, करनवीर बोहरा और अर्जुन बिजलानी के शोक संदेश का भी हिना ने जवाब दिया है.
20 अप्रैल को हुआ था हिना के पिता का निधन
दरअसल बीस अप्रैल को हिना के पिता का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था. इस घटना के वक्त हिना कश्मीर में शूटिंग कर रही थी. खबर मिलते ही वो उसी दिन मुंबई लौटी थीं. हिना अपने पिता के बेहद करीब थी और स्पेशल बॉन्ड शेयर करती थीं. वहीं पिता के निधन से अभी हिना उभरी भी नहीं थीं कि हाल ही में वो कोरोना से भी संक्रमित हो गईं. इन दिनों हिना क्वारंटीन में हैं और जरूरी एहतियात बरत रही हैं.
ये भी पढ़ें-
Irrfan First Death Anniversary: इरफान को फिल्म एक्टर बनते नहीं देखना चाहते थे उनके एक्टिंग गुरू!
शादी में जमकर लगाए Sugandha Mishra और Sanket Bhosale ने ठुमके, वीडियो आया सामने






















