एक्सप्लोरर

Hina Khan Fitness Secret: 35 की उम्र में खुद को कैसे फिट रखती हैं हिना खान? जानिए-एक्ट्रेस का डाइट प्लान

Hina Khan Diet Secret: हिना खान बेहद फिट टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हिना वर्कआउट तो खूब करती ही हैं वहीं वे अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं.

Hina Khan Fitness Secret: हिना खान शोबिज की दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस टीवी की पसंदीदा बहू हैं और वह इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा समय से ऑडियंस को अपनी दमदार एक्टिंग से एंटरटेन कर रही है. हिना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करते रहती हैं.

इन सबके अलावा हिना अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती है वहीं फैंस भी ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते है कि आखिर उनकी डाइट क्या है. चलिए यहां जानते हैं कि हिना खान 35 साल की उम्र में भी इतना फिट कैसे रहती हैं और उनकी डाइट सीक्रेट क्या है?

हिना खान फिट रहने के लिए क्या डाइट लेती हैं?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान का कोई स्पेसिफिक मील प्लान नहीं है, लेकिन वह अपने खाने को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं. उनके न्यूट्रीशियनिस्ट उनकी डाइट का बहुत ध्यान रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उसकी न्यूट्रिशनल ज़रूरतें पूरी हों. हिना खान के न्यूट्रीशियनिस्ट आमतौर पर उन्हें उन फूड आइटम्स की लिस्ट देते हैं जो उनकी डाइट में होने चाहिए और वह उन्हें शामिल करने की कोशिश करती हैं. एक्ट्रेस नॉन वेजिटेरियन है और मांस और अंडे खाती है, लेकिन उनकी डेली डाइट में बहुत सारे फल और सब्जियां शामिल होते हैं.

 हिना खान ब्रेकफास्ट में क्या लेती हैं?
ज्यादातर एक्ट्रेसेस अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करती हैं और हिना खान भी इसी को फॉलो करती है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही वह उठती है, वह खुद को डिटॉक्स करने के लिए नींबू और शहद के साथ एक गिलास गर्म पानी पीती है. एक्ट्रेस इसके बाद ब्रेकफास्ट करती है जिसमें स्किम मिल्क, ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स और एक सेब शामिल होता है. वह हर दिन एक ब्राजील नट भी खाती हैं क्योंकि यह कई हेल्दी बेनिफिट से भरपूर है. हालांकि ट्रैवलिंग के दौरान एक्ट्रेस ये रूटीन फॉलो नहीं कर पाती हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना खान लंच में क्या खाती हैं
हिना खान कम कार्ब और हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करती है. उनका कोई स्ट्रिक्ट मील टाइम नहीं होता है और जब भी एक्ट्रेस को भूख लगती है वह खा लेती है. लंच में हिना आमतौर पर सोया चंक्स या दाल और सब्जी के साथ चावल या चपाती खाती हैं. साथ में वे सलाद भी जरूर लेती हैं. आमतौर पर अपने वर्कआउट से पहले हिना शाम को एक मुट्ठी नट्स के साथ दही और मौसमी फल भी लेती हैं, एक्ट्रेस दिन भर नारियल पानी पीती रहती हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना खान  डिनर में क्या लेती हैं?
एक्ट्रेस को घर का बना खाना बहुत पसंद है. हिना खान आमतौर पर पनीर या चिकन को चपाती के साथ खाती हैं. वह एक कटोरी सब्जियां भी लेती हैं. हालांकि हिना खान डाइट के साथ खुद की फिगर मेंटेन करने के लिए वर्कआउट को भी इग्नोर नहीं करती है और जमकर जिम में पसीना बहाती हैं.

ये भी पढ़ें- Rasha Thadani Video: रवीना टंडन की बेटी का सिंगिग वीडियो वायरल, फैंस बोले- 'आपकी आवाज थैरेपी की तरह है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget