एक्सप्लोरर

Hina Khan और Rocky Jaiswal एक दूसरे को 9 साल से कर रहे हैं डेट, फैमली भी है राजी, फिर क्यों नहीं की अब तक शादी?

Hina Rocky Wedding: हिना खान और रॉकी जयसवाल एक दूसरे को काफी सालों से डेट कर रहे हैं. फैमली की भी रजामंदी है, फिर आखिर इस कपल ने शादी क्यों नहीं की ये सवाल हर किसी के जेहन में रहता है.

Hina Khan Rocky Jaiswal Love Story: हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जयसवाल (Rocky Jaiswal) एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, ये तो सभी जानते हैं. रॉकी पहली बार सुर्खियों में तब छा गए थे जब वो बिग बॉस 11 के एक एपिसोड में पहुंचे थे और नेशनल टीवी पर हिना को प्रपोज किया था. 2009 में हिना खान (Hina Khan) ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से डेब्यू किया था. इसी शो में रॉकी भी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे. ऐसे में हिना और रॉकी की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर ही हुई थी. हिना के बारे में बात करते हुए रॉकी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहली बार हम दोनों सेट पर मिले थे. रॉकी ने आगे कहा था कि हिना काम को लेकर समर्पित हैं, ये चीज उन्हें सबसे ज्यादा भा गई. रॉकी ने इस दौरान ये भी कहा था कि वो दुनिया की सबसे प्यारी महिला हैं मेरी नजर में.

बता दें साल 2014 में हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जयसवाल (Rockey Jaiswal) ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया. ये रिश्ता क्या कहलाता है को हिना ने 2016 में अलविदा कह दिया. उसी साल हिना को खतरों के खिलाड़ी 8 (Khatron Ke Khiladi 8) में देखा गया था. इस शो के दौरान ही हिना ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था- यादें.. इस वक्त तुमसे मिलने के लिए मैं किसी का भी कत्ल कर सकती हूं, बहुत मिस कर रही हूं तुम्हें. जल्दी से आ जाओ प्लीज. साथ में स्पेन में हम स्टंट करते हैं.  सबसे मजेदार बात तो ये रही कि रॉकी एक हफ्ते बाद ही स्पेन पहुंच गए. हालांकि रॉकी को उस वक्त भी हिना खान सिर्फ अपना बेस्ट फ्रेंड ही बताती थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rocky Jaiswal (@rockyj1)

ये भी पढ़ें:- Manisha Mishra की आदाओं पर Khesari Lal Yadav ने हारा दिल, वीडियो देख झूम उठी महफिल

जब रॉकी (Rockey) ने हिना (Hina) को बिग बॉस हाउस में प्रपोज किया था तो कहा था- आपको पता है साथ में हमने बहुत सारा वक्त गुजारा है. जो वक्त आपके बिना मैंने देखा है, कुछ भी नहीं हो सकता उससे ज्यादा बुरा. जैसे ही बिग बॉस खत्म होता है, प्लीज, मेरी जिंदगी के लिए दो सारा वक्त. आइ लव यू.  जब रॉकी (Rockey) ने प्रपोज किया था तो हर कोई यही सोच रहा था कि क्या दोनों के परिवार को ये रिश्ता मंजूर होगा, क्योंकि दोनों का धर्म अलग-अलग है. हालांकि एक इंटरव्यू में रॉकी ने कहा था कि दोनों के परिवारवालों की तरफ से इस रिश्ते को मंजूरी मिल गई है. अब हर किसी के जेहन में एक ही सवाल उठता है और वो ये है कि आखिर इतने साल रिलेशनशिप के बाद भी अगर कोई परेशानी नहीं है तो दोनों शादी क्यों नहीं करते?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rocky Jaiswal (@rockyj1)

2018 में हिना (Hina Khan Interview) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 3 साल तक तो अभी शादी के लिए सोच नहीं सकते. वहीं रॉकी (Rockey) ने तीन साल बाद 2021 में कहा कि कई साल हो चुके हैं साथ में हमें. कई उतार-चढ़ाव भी इस दौरान हमने देखा है. कई अप्स डाउन्स तो ऐसे आए जो शायद शादी के बाद कपल्स देते हैं. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि मानसिक तौर पर पहले से ही हमारा रिश्ता वहां है. सोसाइटी के टैग के लिए हम कोई भी कदम नहीं उठाना चाहते. हमें यही लगता है कि शादी के लिए अभी काफी वक्त है. फिलहाल हम दोनों ही अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rocky Jaiswal (@rockyj1)

ये भी पढ़ें:- साउथ के धाकड़ एक्‍टर Fahadh Faasil का अनुरोध, इस थ्रिलर फिल्‍म की पायरेटेड कॉपी ही देख लें लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?
रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?
'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन? जानें-यहां

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget