एक्सप्लोरर

राहुल महाजन की तीसरी शादी के बाद उनकी दूसरी पत्नी ने दिया बयान, कहा- वह सब नहीं सहना पड़े जो मैंने सहा

बता दें राहुल महाजन की तीसरी पत्नी की नाम नताल्या इलियाना है. वह 25 साल की हैं. उम्र में वह राहुल से 18 साल छोटी हैं.

राहुल महाजन को एक बार फिर अपना प्यार मिल गया है. राहुल कुछ रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी के चलते लोकप्रिय हुए हैं. बता दें दो असफल शादियों के बाद, राहुल कज़ाकिस्तान की एक मॉडल नताल्या इलियाना के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. मालाबार हिल के एक मंदिर में हुए एक निजी समारोह के दौरान राहुल ने शादी की. उस दौरान परिवार के चंद करीबी लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी.

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए राहुल ने कहा, "मैं इस शादी की खबर बहुत कम लोगों के बीच रखना चाहता था. असल में मैं कम से कम एक साल तक इसके बारे में किसी से बात नहीं करना चाहता था, क्योंकि यह मेरी तीसरी शादी है और मैं नहीं चाहता कि लोग फिर से मेरे रिलेशनशिप के बारे में गॉसिप करना शुरू करें. मैं अपनी पहली शादी की सालगिरह पर हर किसी को इसके बारे में बताने का प्लान बना रहा था मगर ऐसा नहीं हुआ."

राहुल की तीसरी शादी की खबर आने के बाद उनकी दूसरी पत्नी डिम्पी गांगुली का बयान आया है. डिम्पी इन दिनों अपने पति के साथ फ्रांस में सेटल्ड हैं. स्पॉटब्वाय की रिपोर्ट में बताया गया है कि जब डिम्पी से राहुल की तीसरी शादी के बारे में उनसे उनकी राय जानने की कोशिश की गई तो डिम्पी हंसने लगीं. एक बयान में डिम्पी ने कहा, ''मेरी तरफ से इस जोड़ी को बहुत सारी बधाई. मुझे यह जानकर बेहद खुशी हो रही है और उम्मीद है कि राहुल को इस रिश्ते से सही में खुशी मिले. नताल्या को वह सब नहीं सहना पड़े जो मैंने सहा.''

बता दें राहुल महाजन की तीसरी पत्नी की नाम नताल्या इलियाना है. वह 25 साल की हैं. उम्र में वह राहुल से 18 साल छोटी हैं.

राहुल अपने करीबी दोस्तों के जरिए नताल्या के करीब आए. दोनों करीब डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते हैं, तीन महीने पहले उन्होंने डेटिंग शुरू की थी. पिछले महीने राहुल ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा. राहुल पहले श्वेता सिंह से शादी कर चुके हैं जो पेशे से पायलट हैं बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद में एक रियलिटी शो के दौरान उन्होंने शो की कंटेस्टेंट डिंपी गांगुली से शादी की.

राहुल महाजन की तीसरी शादी के बाद उनकी दूसरी पत्नी ने दिया बयान, कहा- वह सब नहीं सहना पड़े जो मैंने सहा

राहुल कहते हैं, "मेरी पिछली दो शादियां जल्दी में हुई थीं. सोचने का कोई समय नहीं था. हालांकि, श्वेता और डिंपी दोनों अच्छी इंसान हैं मगर मैं उनके साथ कम्पैटिबल नहीं हो पाया. पिछले कुछ सालों में मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसे रिश्ते में बंध कर नहीं रहना चाहता हूं. मैं किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहता जहां आगे का कोई रास्ता नहीं है. नताल्या के साथ मैंने एक सच्चा रिश्ता पाया हमारे बीच लंबे तर्क या मतभेदों के लिए कोई जगह नहीं है. "

नताल्या ने हिंदू धर्म को अपना लिया है. राहुल शेयर करते हैं, "उन्होंने हिंदू धर्म में रुचि दिखाई, इसका पालन करना उनका निर्णय था. वह मंगलसुत्र पहनती हैं और हमारी पवित्र किताबें और शास्त्र भी पढ़ रही है. मैं इसे एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget