एक्सप्लोरर

11 दिन से लापता 'सोढ़ी' उर्फ गुरुचरण सिंह, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम और फैमिली से पूछताछ कर रही मुंबई पुलिस

Gurucharan Singh Missing Case: गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल, 2024 से लापता हैं. अब मुंबई पुलिस इस मामले में एक्टर की फैमिली, दोस्तों और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम से पूछताछ कर रही है.

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल, 2024 से लापता हैं. अब मुंबई पुलिस इस मामले में एक्टर की फैमिली, दोस्तों और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम से पूछताछ कर रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा है कि गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी के मामले में जांच जोरों पर है और एक्टर से जुड़े सभी लोग जांच में हर तरह से सपोर्ट कर रहे हैं. मामले में पुलिस तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार्स, उनके दोस्तों और फैमिली से पूछताछ कर रही है.

गुरुचरण की मेंटल कंडीशन का पता लगाने की कोशिश कर रही पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस गुरुचरण सिंह की मेंटल कंडीशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही वो ये तलाश रही है कि कहीं वे किसी कड़ी को जोड़ने से चूक न गए हो. बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरुचरण सिंह फाइनेंशियल तौर पर परेशान थे और डिप्रेशन में थे. इसके अलावा उनकी शादी भी होने वाली थी.

दिल्ली पाई गई थी एक्टर की आखिरी लोकेशन
गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई आने वाले थे. लेकिन वे नहीं आए और तब से ही उनका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है. इसके बाद उनके पिता ने दिल्ली के पालम थाने में उनका लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच में गुरुचरण सिंह की आखिरी लोकेशन दिल्ली ही पाई गई थी. इसके साथ ही पता चला था कि एक्टर ने एटीएम से 7 हजार रुपए निकाले थे.

गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी पर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट
गुरुचरण सिंह को लापता हुए अब 11 दिन हो चुके हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. एक्टर की गुमशुदगी को लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दुख जताया है. टाइम्स नाउ से बात करते हुए असित मोदी ने कहा, 'यह बहुत दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर है. वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे. उन्होंने अपने माता-पिता की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली.'

धार्मिक व्यक्ति हैं गुरुचरण सिंह
असित मोदी ने आगे कहा- 'हम कभी भी एक-दूसरे के लिए पर्सनल नहीं थे. लेकिन जितना मैं उनके बारे में जानता था, उससे पता चलता था कि वह बहुत धार्मिक शख्स थे. उनका गायब होना बहुत चौंकाने वाला है. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ. हालांकि जांच जारी है, इसलिए मुझे यकीन है कि कुछ न कुछ जरूर निकलेगा. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह सुरक्षित हों और वह अपना फोन उठाएं.'

ये भी पढ़ें: कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी के खुलासे के बाद डरे बादशाह, बोले- 'आगे क्या होगा रामा रे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget