एक्सप्लोरर

इतने सालों बाद 'Bigg Boss 13' न जीतने पर गोपी बहू ने निकाली भड़ास, विनर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कही ये बात

Devoleena Bhattacharjee On Bigg Boss: हाल में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज़ ने भी बिग बॉस शो मेकर्स पर पक्षपाती होने के आरोप लगाए थे. इसी पर अब एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपनी राय दी.

Devoleena Bhattacharjee On Bigg Boss: टीवी की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बिग बॉस 13 को लेकर नया बवाल खड़ा कर दिया है. एक्ट्रेस ने शो न जीतने और बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर काफी कुछ कहा है. साथ ही टीवी की गोपी बहू ने शो मेकर्स के ऊपर बायस्ड होने के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, देवोलीना का ये बयान तब सामने आया है जब उनसे पहले ही टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज़ ने सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने को बायस्ड डिसीजन बताया था. इतने सालों बाद देवोलीना ने भी बिग बॉस से जुड़ी अपनी भड़ास निकाली है. 

सिद्धार्थ शुक्ला ने कमाई थी खूब शोहरत
टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने आसिम रियाज की बातों पर रिएक्शन दिया था. एक्ट्रेस ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, मैं अब 'बिग बॉस वाली बातों से ऊब चुकी हूं.' एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा कि आखिर वो किसकी वजह से बिग बॉस सीजन13 नहीं जीत पाई थीं. देवोलीना ने कहा कि, “सिड (सिद्धार्थ शुक्ला) की सच में बहुत फैन फॉलोइंग थी और उसने बिग बॉस में ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की थी. मुझे नहीं लगता कि विनर फिक्स करने से मेकर्स को किसी भी तरह से मदद मिलेगी... मैं बिग बॉस से बाहर आ चुकी हूं और अब सारी जिंदगी शो न जीतने की बात पर रो नहीं सकती हूं. मैं यह शिकायत नहीं कर सकती कि मैं किसी और कंटेस्टेंट की वजह से शो हार गई या मुझे शो छोड़ना पड़ा. "

जीवन में आगे बढ़ना चाहिए
"लाइफ में हमें कुछ बातों को स्वीकार करना चाहिए बस आगे बढ़ते रहते हैं. मैं सनी लियोनी, नोरा फतेही को देखती हूं, जो जीती नहीं लेकिन आज स्टार हैं. वे गंभीरता से बहुत अच्छा कर रही हैं. मैं बस लोगों को आगे बढ़ने और नए मौके तलाश करने की सलाह दूंगी."

बता दें कि, कुछ दिन पहले 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट आसिम रियाज़ ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में दावा किया था कि, सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस 13 की जीत में धांधलेबाजी हुई थी. आसिम का कहना था कि, लोग नहीं चाहते थे कि मैं शो जीत जाऊं इसलिए मेकर्स ने आखिर वक्त पर वोटिंग लाइन लाइव कर दी थीं. हालांकि, इस बात को लेकर आसिम को सिड के फैंस ने जमकर ट्रोल किया था. 

यह भी पढ़ें- 23 साल की उम्र में MC Stan ने रचा इतिहास, अरिजीत सिंह से लेकर AR रहमान तक को इस मामले में किया पीछे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget