एक्सप्लोरर

‘अनुपमा’ फेम Gaurav Khanna की वाइफ को नहीं मिल रहा TV में काम, बोलीं- ‘कई ऑडिशन देती हूं लेकिन...’

Gaurav Khanna Wife On TV: ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला काफी समय से टीवी से दूर हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने क्यों छोटे पर्दे से दूरी बनाई है.

Gaurav Khanna Wife Akanksha On TV: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज का किरदार निभाकर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) लाखों ऑडियंस के फेवरेट स्टार बन गए हैं, दूसरी ओर उनकी रियल वाइफ आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए बेकरार हैं. ‘स्वरागिनी’, ‘लड्डू’, ‘गंगा यमुना’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. कई सालों से वह छोटे पर्दे से दूर हैं. हाल ही में, आकांक्षा चमोला ने टीवी में वापसी न करने की वजह का खुलासा किया है.

आकांक्षा को नहीं मिल रहा टीवी शो

आकांक्षा चमोला का कहना है कि वह टीवी में वापसी तो करना चाहती हैं, लेकिन वह ऑडिशन में पास नहीं हो पा रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब उनके पति गौरव खन्ना को ही प्रोड्यूसर बनकर शो को प्रोड्यूस करना पड़ेगा ताकि वह उनका कमबैक करा सके. ईटाइम्स संग बातचीत में आकांक्षा ने कहा, “मैं शोज किया करती थी, लेकिन अब मैं शोज करने का इंतजार कर रही हूं. कोई भी चीज मुझे टीवी से दूर नहीं रख रही है. मैं कई सारे ऑडिशंस देती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों का मेरा ऑडिशन पसंद नहीं आ रहा है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

गौरव खन्ना ने पत्नी को दी उम्मीद

आकांक्षा ने आगे कहा, “मैं फैंस से कहना चाहती हूं कि आप गौरव पर प्यार बरसाते रहिए और अब वह मेरे लिए शो प्रोड्यूस करेगा, क्योंकि मुझे नहीं लग रहा है कोई मुझे अपने शो में लेने वाला है.” आकांक्षा के बाद गौरव ने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है. मुझे भरोसा है कि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता है. समय बहुत जरूरी है और मैं ये अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से कह रहा हूं. मैं इस इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं और काम करने के कई अवसर मिले, लेकिन अनुपमा के बाद रास्ते बदल गए. इस पर भरोसा नहीं हो रहा है. मुझे शो से बहुत प्यार मिला, मुझे यकीन है कि आपके लिए भी कुछ ऐसा इंतजार कर रहा होगा. भरोसा रखो.”

यह भी पढ़ें- Armaan Malik की पत्नी Payal मलिक का बेटी हुई या बेटा? अब हो गया खुलासा, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget