एक्सप्लोरर

उमराह का मजाक बनाने पर राखी सावंत पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा, लिखा, 'कुछ हारे हुए लोग इस्लाम को...'

Gauahar Khan: गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक गुस्से से भरी पोस्ट कर बिना नाम लिए राखी सावंत के उमराह करने पर निशाना साधा है. गौहर ने लिखा है कि कुछ हारे हुए लोग इस्लाम को हल्के में ले रहे हैं.

Gauahar Khan On Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं इस दौरान राखी सावंत ने पवित्र शहर मक्का की तीर्थयात्रा कर भी खूब लाइमलाइट बटोरी जहां उन्होंने अपना पहला उमराह पूरा किया. इस यात्रा के दौरान उनके इमोशनल पल वायरल तस्वीरों और वीडियो में कैद हो गए जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इन सबके बीच गौहर खान ने इनडायरेक्टली राखी की हरकतों पर अपनी असहमति जाहिर की है.

गौहर खान ने राखी सावंत पर इनडायरेक्टली साधा निशाना
राखी और उनके पूर्व पति आदिल के बीच चल रहे विवाद के बीच राखी सावंत मक्का पहुंची थी. जहां जाकर उन्होंने अपना पहला उमराह किया. इस दौरान एक्ट्रेसने कई रीलें बनाईं और उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं राखी के उमराह पर  बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने इनडायरेक्टली निशाना साधा है. गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर कतर चैरिटी द्वारा सोमाली अनाथों को उमरा करने के लिए भेजने के बारे में एक कहानी शेयर की है.

गौहर ने पोस्ट में निकाला गुस्सा
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गौहर ने एक इमोशनल लेकिन गुस्से से भरा पोस्ट किया है. गौहर की ये पोस्ट इनडायरेक्टली राखी की ओर इशारा करता है. उन्होंने लिखा, “फिर कुछ हारे हुए लोग इस्लाम को हल्के में ले रहे हैं और इस पवित्र तीर्थयात्रा का मज़ाक बना रहे हैं जो इस्लाम के विश्वासियों के लिए बहुत पवित्र है. मुझे आश्चर्य है कि एक नाटक का भूखा व्यक्ति यहां कैसे आया और उसने इसका इस्तेमाल और ज्यादा ड्रामा बनाने के लिए कैसे किया??? एक मिनट आपने इस्लाम कबूल कर लिया, अगले ही मिनट 'ओह, मैंने ये इच्छा से नहीं किया'... क्या बकवास है.

अगर  आप इसे त्याग सकते हैं और स्वीकार कर सकते हैं तो आप इस्लाम की सुंदरता को समझने के लायक नहीं हैं जब यह आपके प्रमोशन के भूखे स्टंट के अनुकूल हो! बेशर्म प्राणियों, मैं चाहती हूं कि भारत या सऊदी में इस्लाम का बोर्ड ऐसे प्रमोशनल स्टंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि लोग किसी पवित्र चीज़ का शोषण न कर सकें!


उमराह का मजाक बनाने पर राखी सावंत पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा, लिखा, 'कुछ हारे हुए लोग इस्लाम को...

गौहर ने राखी के अबाया पहनने पर भी साधा था निशाना
गौहर ने उमराह के बाद राखी के बदलाव पर कमेंट करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अकेले अबाया पहनने से कोई मुस्लिम के रूप में परिभाषित नहीं होता है।.उन्होंने लिखा, 'वैसे भयानक दिखने वाला अबाया पहनने से आप मुस्लिम नहीं बन जाते, अकीदा होना और इस्लाम के 5 स्तंभों को समझना, एक अच्छा इंसान होना, एक सच्चा इंसान होना और अल्लाह से प्यार करना आपको मुस्लिम बनाता है. कोई भी आस्था दिल में होती है, उसे दिखाने के लिए आपको 59 कैमरों की जरूरत नहीं है. ”

ये भी पढ़ें: India Vs Bharat: 'भारत' का नाम बदलने की चर्चा के बीच तमिल एक्टर Vishnu Vishal ने उठाए सवाल, बोले- 'ये देश की प्रगति में कैसे मदद करेगा?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget