एक्सप्लोरर

बिग बी की वजह से फराह खान ने 2014 के बाद से नहीं बनाई है कोई फिल्म, किया खुलासा

Farah Khan Movies: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में फराह खान आने वाली हैं. फराह ने शो में उनके हैप्पी न्यू ईयर के बाद से किसी फिल्म का डायरेक्शन न करने के पीछे की वजह बताई है.

Farah Khan Movies: पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के आगामी एपिसोड में फिल्म निर्माता फराह खान और अभिनेता बोमन ईरानी दिखेंगे. इस दौरान फराह खान ने 2014 से अब तक फिल्म न बनाने की अहम वजह बिग बी को बताया.

नए टीजर में फराह खान कूल दिख रही हैं. उन्होंने बताया कि 2014 में रिलीज हुई 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद से किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया है. इसके पीछे वजह कोई और नहीं अमिताभ बच्चन हैं. क्योंकि वो उन्हीं के साथ काम करना चाहती हैं.

बिग बी की वजह से नहीं बनाई फिल्म

बातचीत के दौरान फराह खान ने कहा किसी भी निर्देशक का करियर ग्राफ तब तक नहीं बढ़ता जब तक उन्हें ब्लू टिक नहीं मिल जाता है और ऐसा तब होता है जब आप अमिताभ जी के साथ फिल्म बनाते हैं.

फराह खान की बातें सुनकर बिग बी मुस्कुरा देते हैं. यही नहीं इसके बाद अपनी-अपनी फिल्मों में बिग बी को लेने की इच्छा व्यक्त करते हुए फराह और बोमन ने अमिताभ को झट से फिल्म प्रपोजल दे दिया, जिससे वह चौंक पड़े. फराह ने कहा सर, हमारे पास आपके लिए एक प्रोजेक्ट है! यही नहीं फराह ने फिल्म का टाइटल भी बताया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

उन्होंने कहा नाम है 'जब तक बच्चन'. आगे समझाते हुए कहा जब तक सूरज चांद रहेगा, बच्चन जी का नाम रहेगा! जैसे ही अमिताभ ने भौहें उठाते हुए उनकी ओर देखा फराह मजाकिया ढंग से 'बच्चन नंबर 1' और 'केवल बच्चन' जैसे टाइटल बोलकर हंसने लगीं.

यह मजेदार एपिसोड 25 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा. इससे पहले विद्या बालन और कार्तिक आर्यन हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है.

ये भी पढ़ें: 'सिंघम' या 'भूल भुलैया', किस फ्रेंचाइजी फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर मचाया तहलका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget