एक्सप्लोरर

बिग बॉस के बाद अंकिता लोखंडे के हाथ लगा बड़ा शो, Naagin 7 में अंकित गुप्ता संग रोमांस करती दिखेंगी एक्ट्रेस?

Naagin 7: एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर खूब चर्चा हो रही है. खबरें हैं कि अंकिता लोखंडे और अंकित गुप्ता शो में नजर आएंगे. आइए जानते हैं शो की कास्टिंग से जुड़ी फुल डिटेल्स.

Naagin 7: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को बिग बॉस 17 में देखा गया था. शो में वो टॉप 5 में तो पहुंचीं लेकिन विनर नहीं बन पाईं. अंकिता के एविक्शन से फैंस के साथ-साथ सलमान खान भी शॉक्ड थे. सलमान खान ने अंकिता से ये भी कहा था कि बाहर जाते ही उनके हाथ में 3-4 प्रोजेक्ट्स होंगे. 

अंकिता बनेंगी नागिन?

अब ऐसे में खबरें हैं कि अंकिता शो नागिन 7 में लीड रोल प्ले करती दिख सकती हैं. बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, इस शो के लिए अंकिता लोखंडे को अप्रोच किया गया है और खबरें हैं कि उन्हें फाइनल भी कर लिया गया है. 

अंकिता के अलावा आयशा सिंह, प्रियंका चौधरी और रिद्धिमा पंडित जैसी एक्ट्रेसेस को भी अप्रोच किया गया था. वहीं मेल लीड की बात करें तो अविनाश मिश्रा, कुणाल जयसिंह और अंकित गुप्ता के नामों की चर्चा है. फैंस अंकिता और अंकित को साथ में स्क्रीन पर रोमांस करते देखना चाहते हैं. 

बता दें कि शो की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. देखना होगा कि नागिन 7 के लिए कौनसी कास्ट फाइनलाइज्ड होती है. 

ये एक्ट्रेस बन चुकी हैं नागिन

नागिन सीरीज की बात करें तो एकता कपूर का फैंटेसी शो नागिन काफी पॉपुलर है. इस शो के पिछले सीजन्स को फैंस पसंद किया और प्यार लुटाया. एक्ट्रेस मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश, सुरभि चंदना, हिना खान, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, अदा खान जैसी एक्ट्रेस नागिन बन चुकी हैं. अब शो के सातवें सीजन की कास्टिंग को लेकर खबरें चर्चा में हैं. 

अंकिता और एकता ने इस शो में किया साथ काम

अंकिता और एकता की बात करें तो दोनों के बीच में अच्छे प्रोफेशनल टर्म हैं. साथ ही अच्छी दोस्ती भी है. अंकिता ने एकता के शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था. इस शो में अंकिता अर्चना के रोल में थीं. शो सुपरहिट रहा था. शो में सुशांत सिंह राजपूत मेल लीड रोल में थे. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. 

वहीं एक्टर अंकित की बात करें तो उन्हें शो उडारियां से नेम-फेम मिला था. इस शो में प्रियंका चौधरी के अपोजिट रोल में थे. फिर अंकित को रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में देखा गया. इस शो में अंकित को और उनके वन लाइनर्स को फैंस काफी सराहा था. प्रियंका संग अंकित की क्लोज बॉन्डिंग भी काफी चर्चा में रही थी.

ये भी पढ़ें- भारी डिमांड पर रामानंद सागर की Ramayana के टेलीकास्ट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget