एक्सप्लोरर

'हमारी उम्मीद खत्म हो चुकी...', लूटपाट के बाद मुसीबत में Divyanka Tripathi? एक्ट्रेस ने इटली के पीएम से मांगी मदद

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: यूरोप ट्रिप पर गई दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति के साथ लूटपाट का शिकार हो गई थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इटली की पीएम से मदद मांगी है.

Divyanka-Vivek Robbed: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बीते दिन इटली में लूटपाट का शिकार हो गई थी. एक्ट्रेस और विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दिखाया था कि उनका करीब 10 लाख का सामान चोरी हो गया है. कपल का पर्स, पासपोर्ट और शॉपिंग का सारा सामान भी चला गया. अब इस मामले में दिव्यांका ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मदद मांगी है. 

लूटपाट के बाद मुसीबत में दिव्यांका त्रिपाठी?

इटली में लूटपाट हो जाने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मदद मांगने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. एक्ट्रेस इस घटना से काफी सदमे में है और अपने चोरी हुए सामान को वापस पाने के लिए पीएम से वह मदद मांग रही है. दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपना दुखद अनुभव शेयर किया, जहां उन्होंने खुलासा किया कि जब वह शहर में घूम रही थीं तो उनका बैग जिसमें उनका पासपोर्ट, पैसे और कई चीजें थी, जो चोरी हो गया था. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें यहां आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- 'प्रिय प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, हम इटली घूमने के लिए खुशी-खुशी ट्रिप पर गए थे, जब तक हमारे साथ लूटपाट नहीं हुई. हमने पुलिस को सूचना दी. लेकिन यहां लूटपाट की घटना को बहुत ही हल्के में लिया जा रहा है कि इससे हम उम्मीद भी खो चुके हैं. अब मैं और मेरे लोग दोबारा इटली आने की कैसे हिम्मत जुटा पाएंगे.'

एक्ट्रेस ने इटली पीएम से मांगी मदद

इतना ही नहीं दिव्यांका ने इटली के प्रशासन पर भी तंज कसते हुए लिखा- 'हमारी एंबेसी ही हमारी मदद कर रही है, यहां इटली पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे लेगा. ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है. सभी लोगों के लिए है जो यहां आकर अपना समय खर्च करते हैं.' बता दें कि 8 जुलाई को कपल अपनी आठवीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाने यूरोप के ट्रिप पर गया था. लेकिन यहां एक्ट्रेस अपने पति के साथ लूटपाट का शिकार हो गई. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी आठवीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए एक रोमांटिक यूरोपीय वेकेशन पर थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

कपल ने बताया था कि उनकी शॉपिंग में खरीदी हुई सारी चाजें, पर्स, पासपोर्ट समेत का करीब 10 लाख का सामान चोरी हो गया है. दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर चोरी हुए सामान का एक वीडियो लगाया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे कपल की गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है. 

 

यह भी पढ़ें:  कभी कॉल सेंटर में काम करती थी 'द कपिल शर्मा शो' फेम Chinki-Minki, आज खरीद लिया अपने सपनों का आशियाना, जानें कौन हैं सुरभि और समृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget