एक्सप्लोरर

दीपिका कक्कड़ का पहलगाम आतंकी हमले पर फिर फूटा गुस्सा, बोलीं- पूरी तरह हिलाकर रख दिया

Dipika Kakar : दीपिका कक्कड़ ने एक नए व्लॉग में पहलगाम आतंकी हमले पर रोष जाहिर किया है. टीवी एक्ट्रेस ने आतंकियों के लिए कड़ी सजा की मांग भी की है.

Dipika Kakar On Pahalgam Terror Attack:  पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने व्लॉग का प्रमोशन करने की वजह से दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम काफी ट्रोल हुए थे. दरअसल आतंकी हमले की सुबह ही दीपिका कक्कड़ कश्मीर से रवाना हुईं थीं. वहीं एक्ट्रेस ने अब एक नया व्लॉग जारी किया है जिसमें उन्होंने हमले की निंदा की और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. दीपिका ने खुलासा किया कि उन्हें दिल्ली पहुंचने के बाद आतंकी हमले के बारे में पता चला और उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया है.

दीपिका कक्कड़ बोलीं पहलगाम  हमले ने हिला कर रख दिया
दीपिका ने अपने व्लॉग में कहा, "जब हम दिल्ली पहुंचे, तभी हमें पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पता चला.हमें केवल इतना पता था कि कुछ हुआ है, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद हमें स्थिति की गंभीरता का पता चला. भयानक कहूं या दर्दनक, पूरी तरह से हिला के रख दिया है."

दीपिका ने आगे कहा, "वे केवल शहर घूमने गए थे, वहां का माहौल बहुत शांत था. कश्मीरी लोग बहुत स्वागत करने वाले और प्यार करने वाले हैं, आप उस जगह पर शांति महसूस करते हैं. मैंने पहले भी कहा है कि कश्मीर में सुकून महसूस होता है. उन्हें इस तरह की दर्दनाक घटना से क्यों गुजरना पड़ा? उनका तो कोई कुसूर नहीं था.

दीपिका ने कहा आतंकियों को मिलनी चाहिए सजा
दीपिका कक्कड़ ने न्याय की उम्मीद जताई और कहा कि इन आतंकवादियों को सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं तो दिल से दुआ करती हूं कि जिन चार लोगों का स्केच जारी किया गया था, वे पकड़े जाएं और इस सब के पीछे जो लोग हैं, उन सभी को भी यही सब सहना चाहिए. जिस तरह से इन मासूम लोगों ने उनके कारण कष्ट झेले हैं, उन्हें भी कष्ट सहना चाहिए और उनके दर्द से गुजरना चाहिए."

बता दें कि टीवी की पॉपुलर जोड़ी  दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहलगाम आतंकी हमले की सुबह ही कश्मीर से रवाना हो गए थे. कश्मीर घाटी से खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने वाले इस जोड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए परेशान फैंस को अपनी सही सलामती की खबर भी दी थी. वहीं इससे पहले, दीपिका कक्कड़ ने एक और पोस्ट शेयर किया था और इस भयानक घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मौत की सजा देने की मांग की. उन्होंने लिखा, "उन्हें ढूंढो, उन्हें फांसी दो."

ये भी पढ़ें:-सलमान खान ने शर्टलेस होकर पूल में दिए पोज, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगा दी आग, लोग बोले- 'भाई का जलवा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget