एक्सप्लोरर

दीपिका कक्कड़ के बाद अब शोएब इब्राहिम को हुई ये बीमारी, बोले- 'इससे ही पापा को हैमरेज हुआ था'

Shoaib Ibrahim Health Update: दीपिका कक्कड़ पहले से ही लिवर कैंसर का सामना कर रही हैं. वहीं अब उनके पति शोएब इब्राहिम को टेस्ट कराने के बाद अपनी बीमारी का पता चला है.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की कुछ समय पहले ही सर्जरी हुई थी जिसमें उनका लिवर ट्यूमर निकाला गया था. हालांकि एक्ट्रेस अब भी लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. वहीं अब उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया है कि काफी समय से उनकी भी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी. ऐसे में एक्टर ने फुल बॉडी टेस्ट कराया जिसमें एक बीमारी डायग्नॉज हुई है.

शोएब इब्राहिम ने हाल ही में नया यूट्यूब व्लॉग शेयर किया है. इसमें वो दीपिका कक्कड़ के साथ अपनी कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं. पहले एक्टर बताते हैं कि वो दीपिका के नए फोटोशूट के लिए जा रहे हैं. इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें बीपी की प्रॉब्लम शुरू हो गई है.

शोएब को आ रहे थे चक्कर
शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में कहा- 'पिछले 8-10 दिनों से नहीं, बल्कि एक डेढ़ महीने से थोड़ा-सा मुझे बीपी का इशू चल रहा है. पहले ऐसा लगता है ना कि चलो ठीक है थोड़ा अभी माहौल ऐसा है, वक्त ऐसा है जब ये (दीपिका) हॉस्पिटल में थी, तो कभी-कभी ऊपर-नीचे चीजें होती रहती हैं, लेकिन फिर 8-10 दिन से थोड़ा-सा ज्यादा हो गया था और ऐसा होता है ना कि अचानक से आपका सर हल्का सा घूमता है. आप उठ रहे हो, बैठ रहे हो, यहां वहां देख रहे हो तो आपका हल्का सा सर चकराता है कुछ सेकंड के लिए, एक सेकंड भी नहीं बोलेंगे उसको.'

ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं शोएब
शोएब ने आगे कहा- 'मैंने हमारे जो डॉक्टर हैं डॉक्टर तुषार शाह, वो सब उनको दिखाया. उन्होंने सारे टेस्ट बोले, फुल बॉडी चेकअप, सारे ब्लड टेस्ट, फिर किडनी फंक्शन. लिवर फंक्शन टू डी, स्ट्रेस टेस्ट. एक आधा हफ्ते ये पूरा सब चलता रहा लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह बाकी सब ठीक है. लेकिन बीपी की दवा जो है वो डॉक्टर ने शुरू कर दी है और कोई भी चीज है पहले से कर लेते हैं क्योंकि पापा को भी बीपी है मम्मी को भी बीपी है.'

'उनको हैमरेज हुआ था उसी वजह से...'
एक्टर फिर कहते हैं- 'कभी-कभी चीजें हेरिडिटरी भी होती हैं. स्ट्रेस वगैरह एक वो एक अलग चीज है. लेकिन कभी-कभी ये सब सबरिडिटरी भी होता है, अम्मी को भी है, पापा को भी है और पापा को बीपी की वजह से ही 2013 में सबसे पहला जो उनको हैमरेज हुआ था उसी वजह से हुआ था. क्योंकि उन्होंने उस चीज की लापरवाही करी थी. उनको डॉक्टर ने बताया था कि आपको बीपी है. आपको टैबलेट शुरू करनी चाहिए, तो उन्होंने नहीं किया था. तो वो एक होता है ना कि मन में वो डर हो जाता है कि नहीं यार, अभी कोई चीज है, कोई दिक्कत वाली बात नहीं है.'

दीपिका कक्कड़ ने दी खास सलाह
शोएब बोलते हैं- 'एक छोटी सी टैबलेट है, लेने में कुछ नहीं होता. कभी उसमें ईगो नहीं लाना चाहिए . जैसे बहुत से लोग होते हैं कि नहीं नहीं हम अभी आदत नहीं डालेंगे दवाई की. ऐसा नहीं करना चाहिए.' इसके बाद दीपिका कहती हैं- 'कहते हैं ना प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर (इलाज से बेहतर है बचाव) तो अगर एक अर्ली स्टेज पर आपको कोई भी बीमारी पता चले और उस एक टैबलेट से उसे संभाला जा सकता है.'

'पूरे 10-12 दिन बीपी को पूरा मॉनिटर किया'
आखिर में शोएब कहते हैं- 'ऐसा नहीं है कि एकदम से बीपी की दवाई डॉक्टर ने स्टार्ट कर दी है. पूरे 10-12 दिन बीपी को पूरा मॉनिटर किया है. सुबह मतलब दिन में तीन-तीन चार-चार बार रेस्टिंग पर भी, स्टैंडिंग पर भी, बैठे हुए भी, लेटे हुए भी सो तुरंत सोके उठते भी नॉर्मल भी. तो वो इस कंक्लूजन पर पहुंचे कि भाई बीपी की दवा शुरू कर देनी चाहिए अभी. तो इस वजह से 8-10 दिन थोड़ा सा उसी में मैं पूरा लगा हुआ था.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget