एक्सप्लोरर

बेरोजगारी के बाद भी Dilip Joshi ने ठुकरा दिया था Comedy Circus का ऑफर, कहा- 'उसमें घटिया स्तर के मजाक होते थे'

Dilip Joshi Rejected Comedy Circus: दिलीप जोशी ने बताया कि सालों पहले उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

Dilip Joshi Rejected Comedy Circus: मशहूर एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल बनकर वह कई सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस शो से पहले दिलीप जोशी के पास कोई काम नहीं था. वह बहुत परेशान थे. उस वक्त उन्हें कॉमेडी सर्कस में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. 

काम के लिए नहीं आ रहा था किसी का भी फोन

The Bombay Journey के साथ इंटरव्यू के दौरान दिलीप ने बताया, ''मैं प्ले करता था. उस बीच हम आपके हैं कौन फिल्म मिल गई. मुझे लगा कि लाइफ सेट हो गई. वो फिल्म आई सुपरहिट हो गई, लेकिन उसके बाद कोई काम मिला नहीं. साल 2007 में ऐसा हुआ कि मेरा एक प्ले चल रहा था जो खत्म हो गया. मैं एक शो कर रहा था, वो भी अचानक बंद हो गया. उसके बाद लाइफ में ऐसा पीरियड आया कि काम के लिए कोई फोन नहीं आ रहा था. मेरे पास कोई काम ही नहीं रहा.''

'कॉमेडी सर्कस' का मिला था ऑफर 

''मैंने सोचा कि दो बच्चे हैं, फैमिली है. खर्चे बढ़ रहे हैं और बच्चों की स्कूल की फीस भरनी है. क्या करूं अब? बहुत डिफिकल्ट पीरियड था वो कि अब क्या करें. इस उम्र में कौन सी नई लाइन में जाए, क्योंकि मुझे एक्टिंग के अलावा कुछ आता भी नहीं है. भगवान भी कैसी परीक्षा लेते हैं. पैसों की बहुत जरूरत थी. इस बीच मुझे एक शो का ऑफर मिला, कॉमेडी सर्कस का. उसमें ज्यादातर मजाक घटिया स्तर के होते थे.''

इस वजह से रिजेक्ट कर दिया ऑफर

दिलीप जोशी  (Dilip Joshi) ने आगे कहा, ''कॉमेडी सर्कस वाले पैसे भी अच्छे दे रहे थे. मैंने सोचा कि ऐसा काम आज तक नहीं किया. मेरा हमेशा से रहा है कि मैं ऐसा काम करूं कि हमारी फैमिली भी एक साथ बैठकर देख सके. मैंने मना कर दिया था. इस ऑफर को रिजेक्ट करने के एक-डेढ़ महीने बाद मुझे तारक मेहता का ऑफर आया. भगवान ने ऐसा चमत्कार कर दिया कि लाइफटाइम का मामला सेट हो गया.'' 

यह भी पढ़ें-Aishwarya Rai Bachchan Video: जब ऐश्वर्या राय ने ब्रिटिश जर्नलिस्ट को सिखाया समोसा खाने का सही तरीका, वायरल हुआ सालों पुराना वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2026 में वापस आ रही हूं', क्या नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहीं Anita Hassanandani? एक्ट्रेस के नए पोस्ट ने मचाई हलचल
क्या नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहीं अनीता हसनंदानी? एक्ट्रेस के नए पोस्ट ने मचाई हलचल
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना की चालाकी उसी पर पड़ेगी भारी, एक गलती पकड़ तुलसी चलेगी नई चाल, खुलेगा सबसे बड़ा राज
नॉयना की चालाकी उसी पर पड़ेगी भारी, एक गलती पकड़ तुलसी चलेगी नई चाल
'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा निकली नाबालिग, पति फरमान खान को होगी 10 साल की जेल?
'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा निकली नाबालिग, पति फरमान खान को होगी 10 साल की जेल?
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आखिर क्यों खरीद रहे हैं बड़ी गाड़ी? वजह जान आप भी करेंगे तारीफ
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आखिर क्यों खरीद रहे हैं बड़ी गाड़ी? वजह जान आप भी करेंगे तारीफ

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
SRH ने IPL 2026 में बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास
SRH ने IPL 2026 में बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
Explained: अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
Embed widget