एक्सप्लोरर

DID Super Moms के जजों ने खोले अपनी शादी के राज़, रेमो से लेकर भाग्यश्री तक ने बताई ये बातें

DID Super Moms: जी टीवी ने हाल ही अपने हिट शो डांस इंडिया डांस के तीसरे सीजन को लांच कर दिया है. इस शो में रेमो डिसूज़ा, भाग्यश्री दस्सानी और उर्मिला मातोंडकर दिखाई जज के रूप में शामिल है.

DID Super Moms: डीआईडी सुपर मॉम्स (Super Moms) के पिछले दो सीज़न्स ने कुछ ऐसी बेमिसाल मांओं को सामने लाया, जिनकी डांसिंग स्किल्स ने यंग डांसर्स को भी मात दे दी थी और जिन्हें मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के बाद अब ज़ी टीवी (Zee TV) ने हाल ही में अपने पॉपुलर नॉन-फिक्शन शो डीआईडी (DID) सुपर मॉम्स का तीसरा सीज़न लॉन्च किया है. हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित किए जाने वाले इस नए सीज़न में रेमो डिसूज़ा (Remo Dsouza), भाग्यश्री दस्सानी (Bhagyashree) और उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) जैसे जजों का एक शानदार पैनल है, जो इन टैलेंटेड मॉम्स के सफर के दौरान उनका मार्गदर्शन और उनके डांस के सपनों को पूरा करने में उनकी मदद कर रहे हैं.

इस शो में शादी स्पेशल वीक होने जा रहा है और ऐसे में ये दर्शकों के लिए भी जश्न का मौका है. इस दौरान टॉप 12 सुपर मॉम्स ने अपने शादी स्पेशल एक्ट के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और इनमें से कुछ ने मंच पर अपनी खुद की शादियां भी रीक्रिएट कीं, जिसे देखकर जजों की भी पुरानी यादें ताजा हो गईं. इस मौके पर कंटेस्टेंट रिद्धि तिवारी ने ऐसा ही एक एक्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने पति के साथ हनीमून पर नहीं जा सकीं और उनके साथ बर्फ के बीच खड़े होकर फोटो खिंचवाने का उनका सपना भी पूरा नहीं हुआ. ये सुनकर सारे जज हंस पड़े और उन्हें अपनी-अपनी शादियों के दिन भी याद आ गए.

रेमो ने कहा, "यह एक्ट देखकर मैं उन यादों में खो गया, जब लिजे़ल से मेरी शादी हुई थी. असल में मैंने उससे तीन बार शादी की है और मुझे हर शादी बहुत अच्छे से याद है. बहुत-से लोग यह नहीं जानते कि तीन साल पहले हमने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर तीसरी बार शादी की थी. वो वाकई बड़ा खास दिन था. मैं कहना चाहूंगा कि लिज़ेल मेरे लिए सबकुछ हैं."

भाग्यश्री ने कहा, ‘‘मेरी शादी के समय मेरे परिवार से कोई भी मौजूद नहीं था. मैंने सोचा था कि मेरे पैरेंट्स शादी में आएंगे, लेकिन वो नहीं आए. हालांकि फिर भी हमने मंदिर में शादी कर ली, जिसके बाद हम झटपट हनीमून मनाने कश्मीर चले गए. असल में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए हम दोबारा कश्मीर गए और उन खास पलों को याद किया. इस परफॉर्मेंस ने यकीनन वो सभी यादें ताजा कर दी हैं.‘‘

उर्मिला ने बताया, "इस एक्ट ने वाकई मेरी यादें ताजा कर दीं और मुझे यह सोचकर लकी महसूस हुआ कि मेरी जिंदगी में भी पति हैं. सच कहूं तो मेरी शादी एक ऐसे इंसान से हुई, जो इस दुनिया के स्वर्ग यानी कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं. मुझे अब भी याद है कि अपनी शादी से पहले मैं देश और विदेशों में कई जगह पर गई, लेकिन मैं कभी कश्मीर नहीं गई थी. असल में अपनी शादी के बाद मैं पहली बार कश्मीर गई और अपने पति के साथ इस धरती की असली जन्नत देखकर मंत्रमुग्ध हो गई थी."

जहां ये शादी स्पेशल एपिसोड आपको बीते पलों की यादों में ले जाएगा, वहीं थोड़ा इंतजार कीजिए और इस वीकेंड डीआईडी सुपर मॉम्स की शानदार कंटेस्टेंट्स की जोरदार परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हो जाइए. इन टॉप 12 कंटेस्टेंट्स की मनमोहक परफॉर्मेंस का मजा लेने के लिए देखिए डीआईडी सुपर मॉम्स, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर.

फिल्मों में काम नहीं मिलने पर नाइट क्लब में DJ बन गए थे Bobby Deol, इस सीरीज़ से लौटा पुराना रुतबा

ऐश्वर्या, कटरीना से Sara Ali Khan तक, पहले इन अभिनेत्रियों को ऑफर हुई थी 'भूल भुलैया', देखें पूरी लिस्ट

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget