एक्सप्लोरर

Debina Bonnerjee Baby: देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी बने माता-पिता, क्यूट कपल के घर आई नन्ही परी

टीवी के चहेते कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस कपल ने अपनी खुशी को फैंस से साझा किया है.

टीवी के पावर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी माता-पिता बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस स्टार कपल ने नन्ही परी के आगमन की जानकारी दी है. जी हां देबिना ने 3 अप्रैल को बेबी गर्ल को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर देबिना और गुरमीत दोनों ने ही अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई है. नन्ही परी के आने से गुरमीत और देबिना काफी खुश हैं. वीडियो में इस कपल के खुशी की झलक आप साफ तौर पर देख सकते हैं. हालांकि देबिना और गुरमीत ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें किसी का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है. जैसे ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर किया है, सोशल मीडिया यूजर्स देबिना और गुरमीत की बेटी पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

देबिना की इस वीडियो को 4 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी वीडियो को कितना पसंद कर रहे हैं. बता दें प्रेग्नेंसी के दौरान देबिना ने खुद का बेहद ध्यान रखा और खूब योगा भी किया. हालांकि इस दौरान देबिना ने ये भी बताया कि उन्हें कंसीव करने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा. देबिना ने अपने एक वीडियो ब्लॉग में खुलासा किया था कि जब वह प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही थीं तो ये उनके लिए दर्दनाक अनुभव था. देबिना ने कहा, मैं डॉक्टर्स के पास गई, आईवीएफ स्पेशलिस्ट के पास गई फिर मुझे पता चला कि मुझे एंडोमेट्रिओसिस है. फिर मैंने इसके ट्रीटमेंट के लिए एक्यूपंचर और कई उपलब्ध ट्रीटमेंट लिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

एंडोमेट्रिओसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें यूट्रस में ब्लीडिंग होती है. जिससे कंसीव करने में दिक्कत आती है. मैंने इसे ठीक करने के लिए एलोपथी मेडिसिन ली और आयुर्वेद भी अपनाया. मैं हर सुबह 10 बजे अपने ट्रीटमेंट के लिए जाया करती थी. देबिना ने अन्य महिलाओं को सलाह देते हुए कहा, जब भी पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द महसूस हो तो उसे नजरअंदाज ना करें. मुझे बचपन से कभी दर्द नहीं हुआ था लेकिन पिछले 2-3 सालों से असहनीय दर्द होने लगा तब मुझे लगा कि ये नॉर्मल होगा लेकिन ऐसा नहीं था. मुझे पता नहीं था कि ये परेशानी पहले ही अंदर ही अंदर मुझे हो चुकी थी.अगर आपको भी पीरियड्स में दर्द महसूस हो तो उसे नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें.      

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

देबिना ने आगे कहा, लाइफ के किसी भी फेज में अपने सपोर्ट ग्रुप से मदद लेने में न हिचिकिचाएं. ये बेहद जरूरी है. ये आपके अकेले की जर्नी नहीं है. अपने पति को इसमें जरूर शामिल करें. उनसे हर बात शेयर करें. ये लड़ाई अकेले ही ना लड़ें.प्रेग्नेंसी में लो फील करना आम बात है. अपने पति और करीबियों से इस बारे में डिस्कस करें. आपको बता दें कि देबिना ने टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी से 2011 में शादी की थी. शादी के 11 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बने हैं.

ये भी पढ़ें:- ए. आर रहमान बने ग्रैमी अवॉर्ड का हिस्सा, वहीं विल स्मिथ के थप्पड़ कांड का भी उड़ा मजाक

ये भी पढ़ें:- YouTube Trending: पवन सिंह और सलीम सुलेमान ने बनाया रिकॉर्ड, पसंद की जा रही पावर स्टार और प्रियंका खेरा की जोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बताई काम की बात
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राजा
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी?

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget