एक्सप्लोरर

अपहरण केस सॉल्व होने पर कॉमेडियन सुनील पाल ने सीएम योगी का किया शुक्रिया, बोले- 'आप मुख्यमंत्री बने रहें'

Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने अपहरण के केस को सॉल्व करने के लिए यूपी पुलिस और सीएम योगी का धन्यवाद किया है. सुनील पाल ने ये भी कहा कि वे चाहते हैं योगी जी ऐसे ही मुख्यमंत्री बने रहें.

Sunil Pal Kidnapping Case: अपहरण के बाद कॉमेडियन सुनील पाल ने केस का खुलासा करने के लिए उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस का आभार जताया है. कॉमेडियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और राज्य में दुरुस्त व्यवस्था को लेकर कहा कि योगी जी आप ऐसे ही सीएम बने रहें. 

सुनील पाल ने  योगी सरकार को किया शुक्रिया
दरअसल सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कहते नजर आए, “ नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं, पूरा देश जानता है कि 2 दिसंबर को मेरा मेरठ में अपहरण हुआ था. लेकिन मैं योगी सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उनके निर्देशन में बड़ी बहादुरी के साथ यूपी पुलिस ने इस केस को सुलझाया और बेहतर तरीके से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की. 

'योगी जी आप सीएम बने रहें'
उन्होंने आगे कहा, " मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और कई आरोपी पकड़े गये. मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को अरेस्ट कर लिया. दोस्तों जल्द से जल्द पूरा मामला सामने आ जाएगा कि अपहरण में कौन-कौन शामिल था. भगवान न करे कि ऐसी स्थिति किसी के भी सामने आए और होगा भी कैसे यूपी में योगी सरकार जो हैं? योगी जी मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप सीएम बने रहें और ऐसे ही काम करते रहें.

मेरठ पुलिस ने 24 घंटे में सॉल्व किया किडनैपिंग केस
सुनील पाल केस को मेरठ पुलिस ने 24 घंटे में सॉल्व कर गैंग के चेहरे उजागर किये थे. किडनैप कांड को लेकर (किडनैप-फिरौती ) मुंबई में मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद मामला मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया था.अपहरण केस को लेकर हाल ही में कॉमेडियन की पत्नी सरिता पाल तीन वकीलों के साथ मेरठ के लालकुर्ती थाने पहुंची थीं. सुनीता पाल ने केस के मुंबई से मेरठ ट्रांसफर होने की जानकारी दी थी. सरिता ने बताया था कि मेरठ पुलिस उनका बहुत सहयोग कर रही है.

बता दें कि मंगलवार (3 दिसंबर) को सुनील पाल की पत्नी सरिता ने मुंबई पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्होंने घोषणा की कि वह सुरक्षित हैं और घर पहुंच गए हैं, जबकि सोशल मीडिया नेटवर्क पर उनके फैंस इस खबर के बाद से काफी बेचैन हो गए थे. इस पूरे किडनैपिंग मामले के बाद कॉमेडियन ने एक वीडियो भी जारी किया था. जिसमें वह कहते नजर आए, "2 दिसंबर को मेरा अपहरण हो गया था, लेकिन अब मैं सुरक्षित घर लौट आया हूं. मैंने अपना बयान पुलिस को दे दिया है."

ये भी पढ़ें: 'कितनी बार साबित करूं कि भारत से प्यार है...,' Punjab की गलत स्पेलिंग लिखने पर ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget