एक्सप्लोरर

रायपुर में चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की रोड एक्सिडेंट में मौत

चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह 'संकटमोचन हनुमान' और 'ससुराल सिमर का' जैसे कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने टीवी रिएलिटी शो में भी काम किया है.

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक टीवी बाल कलाकार की मौत हो गई है. इस घटना में बालक के माता-पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं. रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के धरसीवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार टेलीविजन बाल कलाकार शिवलेख सिंह (14 साल) की मौत हो गई है और उनकी मां लेखना सिंह, पिता शिवेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति नवीन सिंह घायल हो गए हैं.

शेख ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवलेख और उनके परिजन एक कार में सवार होकर बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे. जब वह धरसीवां थाना क्षेत्र में थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. इस घटना में शिवलेख की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों और शव को अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ट्रक चालक की खोज कर रही है.

शिवलेख के परिवार के मित्र धीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रायपुर के कुछ स्थानीय अखबार और समाचार चैनल में शिवेलख के इंटरव्यू का कार्यक्रम था. इसके लिए शिवलेख अपने परिवार के साथ रायपुर के लिए रवाना हुए थे.

शर्मा ने बताया कि शिवलेख छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का निवासी था. उनका परिवार पिछले 10 साल से मुंबई में निवास कर रहा है. शिवलेख ने 'संकटमोचन हनुमान' और 'ससुराल सिमर का' समेत कई अन्य टीवी धारावाहिक में काम किया है. वहीं उन्होंने टीवी रिएलिटी शो में भी काम किया है.

उन्होंने बताया कि लेखना सिंह की हालत गंभीर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट, बोलीं- 'कोई भी मुझसे भिड़ने आता..'
क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget