एक्सप्लोरर

‘चाशनी’ की सफलता के लिए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं ‘सास-बहू’, शो को लेकर अमनदीप ने कही ये बात

Chashni: स्टार प्लस शो 'चाशनी' की लीड एक्ट्रेसेस अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुंबई स्थित 'सिद्धिविनायक मंदिर' के दर्शन करने पहुंचे. साथ ही अमनदीप ने शो को लेकर बातचीत की.

Chashni: स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया शो शुरू होने वाला है, जिसका नाम ‘चाशनी’ (Chashni) है. स्टार प्लस पर कई शोज हैं, जो टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहते हैं. ऐसे में ‘चाशनी’ के सितारे भी शो की सफलता के लिए बप्पा के दर्शन पहुंचे. ‘चाशनी’ के लीड स्टार्स अमनदीप सिद्धू (Amandeep Sidhu) और सृष्टि सिंह (Srishti Singh) ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) के दर्शन किए. यही नहीं, अमनदीप ने शो से जुड़ने के बारे में भी खुलकर बात की.

‘चाशनी’ के लॉन्च को लेकर नर्वस हैं एक्ट्रेस

अमनदीप ‘चाशनी’ के लिए बहुत एक्साइटेड तो है हीं, साथ ही थोड़ा नर्वस भी हैं. इसलिए उन्होंने अपनी को-स्टार सृष्टि के साथ शो के शुरू होने से पहले बप्पा के दर्शन करने गईं. अमनदीप ने इस बारे में कहा, “मैं खुश और आभारी महसूस कर रही हूं कि मुझे अपने शो के लॉन्च से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने का मौका मिला. मुझे घबराहट महसूस हो रही थी, क्योंकि हम अपने शो के लॉन्च से एक हफ्ते दूर हैं.”

अमनदीप ने आगे कहा, “बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते मैं बहुत थक गई हूं, लेकिन जैसे ही मैंने मंदिर में प्रवेश किया, सभी घबराहट, थकान गायब हो गई और मुझे सिर्फ शांति का अनुभव हुआ. अब जब मुझे बप्पा का आशीर्वाद मिला है तो मैं ‘चाशनी’ के लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.”

‘चाशनी’ की कहानी

स्टार प्लस पर शुरू होने वाले मसालेदार शो ‘चाशनी’ की कहानी काफी दिलचस्प है. ये शो दो बहनों पर बेस्ड है, जो आगे चलकर सास और बहू बन जाती हैं. अमनदीप ‘चांदनी’ की भूमिका निभा रही हैं, जो एक फायर फाइटर हैं. वहीं, सृष्टि ‘रोशनी’ बनी हैं, जो एक रिबेल होती है. शो में एक ऐसी घटना होती है, जो दो सगी बहनों के बीच का रिश्ता पूरी तरह बदल देती है. छोटी बहन, बड़ी बहन की सास बन जाती है.

‘चाशनी’ की स्टार कास्ट

‘चाशनी’ का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है. इसमें अमनदीप और सृष्टि के अलावा साईं केतन राव भी लीड रोल में हैं. शो की शुरुआत 9 मार्च 2023 से रात 11 बजे स्टार प्लस पर हो रही है.

यह भी पढ़ें- Abhinav Shukla से होते-होते बची बड़ी गलती! Rubina Dilaik ने चुपके से बना डाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget