एक्सप्लोरर

तलाक के बाद काम पर लौटीं Charu Asopa, बेटी को छोड़कर जाने पर छलके एक्ट्रेस के आंसू, Ex हसबैंड राजीव से क्यों मांगी मदद?

Charu Asopa: तलाक के बाद चारू असोपा प्रोफेशनल लाइफ में लौट आई हैं और उन्होंने अपने नए सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि बेटी को छोड़कर जाने पर एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं

Charu Asopa Break Dow: चारू असोपा पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस का हाल ही में राजीव सेन से तलाक हुआ है. वहीं अब चारू असोपा ने अपने टीवी शो ‘कैसा है ये रिश्ता अंजाना’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है. एक्ट्रेस डेली सोप में वैंप का किरदार निभाएंगी. वहीं अपने नए यूट्यूब  वीडियो में चारू ने बेटी जियाना को छोड़कर काम पर जाने को लेकर अपना दर्द बयां किया.

बेट को छोड़कर काम पर जाने पर छलका चारू असोपा का दर्द
सेट पर जाते समय चारू फैंस से कहती हैं, "मैं अपने शूट के पहले दिन के लिए जा रही हूं. मैं एक्साइटेड और घबराई हुई हूं.पहले यह अलग था." चारू आगे कहती हैं, “ मैं बहुत खुश हुआ करती थी लेकिन अब यह एक मिक्सड फिलिंग है क्योंकि मुझे ज़ियाना को छोड़कर जाना पड़ रहा है. जब मैं चली गई तो वह सो रही थी. उससे भी ज्यादा मुझे हैरानी होती है कि मैं उससे कैसे दूर रहूंगी. हो सकता है कि वह मुझे उतना याद न करती हो लेकिन मैं यकीनन उसे याद करती हूं।.जब मैं उससे दूर जाती हूं तो उसके बारे में सोचती रहती हूं. उसके वीडियो देखती हूं और उसकी तस्वीरें देखती हूं. मैं उसमें इतना डूब गई हूं कि उससे दूर रहना मुश्किल है. लेकिन मैं शूटिंग के लिए बाहर हूं जो एक ब्लेसिंग भी है। हर किसी को मौका नहीं मिलता. इसलिए मैं अपना 100 परसेंट दूंगी.''

चारू ने जियाना की देखभाल के लिए एक्स हसबैंड राजीव से भी हेल्प मांगी है. क्योंकि यह एक नया टीवी शो है तो वह ज़ियाना को अपने साथ लाने  अरेंजमेंट्स और सेफ्टी पहलुओं पर गौर करना चाहती थीं.

चारू ने बेटी की केयर के लिए मांगी एक्स हसबैंड की हेल्प
चारू आगे कहती हैं, "मैंने राजीव से आज जियाना के साथ रहने की रिक्वेस्ट की है क्योंकि मुझे वहां के अरेंजमेंट्स के बारे में पता नहीं है. लोकेशन और कमरे कैसे हैं. कल से, मैं उसे अपने साथ ले जाऊंगी. प्रोडक्शन हाउस ने मुझसे कहा कि शुरुआत में मुझे अपना रूम शेयर करना होगा. बजट की कमी की वजह से वे सभी को अलग-अलग कमरे नहीं दे पाएंगे. लेकिन मैंने उनसे कहा है कि ज़ियाना की वजह से मुझे एक कमरे की जरूरत होगी, ताकि मैं उसे उसके खिलौने और मैट के साथ सेटल कर सकूं. यह एक डेली सोप है और एक दिन का मामला नहीं."

चारू नए सीरियल में निभा रही हैं निगेटिव रोल
उन्होंने सेट के अपनी जगह से दूर होने के बारे में भी बात की. जब वह लोकेशन पर पहुंचीं तो चारू ने जगह देखी और शो के लिए अपना लुक भी रिवील किया. उन्होंने बताया कि उनका मेकअप बहुत लाउड है क्योंकि वह कोमोलिका की तर्ज पर एक नेगेटिव रोल निभा रही हैं. लास्ट में  चारू ने अपने व्लॉग में शेयर किया कि बारिश शुरू हो गई है और वह जियाना के साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकती. मौसम की वजह से वो फंस गई है. ये कहकर चारू फूट-फूट कर रोने लगी.

बेटी से दूर होने पर चारू को हुई चिंता
चारू ने कहा, "मैंने पहले भी कई बार बारिश में शूटिंग की है. मुझे कभी इतनी चिंता महसूस नहीं हुई क्योंकि मैं जियाना से दूर हूं. बारिश हो रही है और बहुत अंधेरा है.मुझे पता है कि राजीव उसके साथ हैं. लेकिन एक मां के तौर पर यह बहुत परेशान करने वाला है. मैं नहीं जानता कि इसे कैसे बयां करूं लेकिन यह डरावना है. सभी माओं को सलाम, मुझे हैरानी है कि वे ऐसा कैसे करती हैं."

ये भी पढ़ें: -Adipurush BO Collection Day 12: ‘आदिपुरुष’ के लिए 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना हुआ मुश्किल! 12वें दिन का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget