एक्सप्लोरर

आधी रात को उठकर रोती रही बेटी, तलाकशुदा एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरी बच्ची अपने पापा को याद कर रही है'

Charu Asopa Daughter: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने बताया है कि उनकी बेटी जियाना आधी रात को उठकर पिता राजीव सेन को याद करने लगी. एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में यह जानकारी दी है.

Charu Asopa Daughter: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं. दोनों शादी के बाद ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए थे. हालांकि कपल ने एक बेटी का वेलकम किया था. दोनों अपनी बेटी के चलते अब भी जुड़े हुए है.

चारु और राजीव की बेटी का नाम जियाना है. बता दें कि राजीव सेन और चारु असोपा तलाक लेकर अलग हो चुके हैं. हालांकि अपनी बेटी की खातिर दोनों साथ में समय बिता लेते हैं. जियाना अपनी मां चारु के साथ रहती हैं. हालांकि, अब नन्हीं जियाना को अपने पिता की याद सता रही है. इस बात का खुलासा खुद चारु ने किया.

आधी रात को उठकर पिता को किया याद

चारु असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं वे यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक व्लॉग में बताया है कि उनकी बेटी चारु अचानक से रात में उठकर अपने पापा को ढूंढने लगी. अपने पापा के लिए जियाना रोने लगी. वो उठकर अपने पापा की तलाश कर रही थी.

राजीव ने भी व्लॉग में दिखई बेटी की झलक

दूसरी ओर राजीव सेन ने भी बेटी की झलक दिखाई है. हाल ही में राजीव चारु और जियाना से मिले थे. इस दौरान उन्होंने जियाना के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. इसकी झलक उन्होंने व्लॉग में दिखाई. राजीव अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए दिखें. तो वहीं जियाना पापा राजीव को नेल पॉलिश लगती हुए नजर आई. राजीव ने कहा कि, ''केवल जियाना को ऐसा करने की अनुमति है.''

2019 में हुई थी राजीव और चारु की शादी

राजीव सेन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई हैं. वहीं चारु टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'दीया और बाती हम' जैसे शो में नजर आ चुकी चारु ने राजीव से साल 2019 में शादी की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया.

जून 2023 में हो गया था तलाक


आधी रात को उठकर रोती रही बेटी, तलाकशुदा एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरी बच्ची अपने पापा को याद कर रही है

शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थी. लेकिन दोनों साथ रहे. इसके बाद कपल के घर बेटी हुई. लेकिन बेटी के जन्म के बाद फिर से दोनों के रिश्ते में अनबन होने लगी. आखिरकार दोनों ने 8 जून 2023 को तलाक लेकर अपना रिश्ता खत्म कर लिया था.

चारु ने तब ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, ''हां, राजीव और मैं ऑफिशियली डिवॉर्स ले चुके हैं और हम जियाना के पैरेंट्स बने रहेंगे और अपना बेस्ट देंगे. हमारे बीच सब ठीक है और आगे भी ऐसा जारी रहेगा. एक निश्चित स्तर पर दोस्ती बनी रहती है और मुझे लगता है कि बच्चे के शामिल होने के कारण इसकी जरूरत भी होती है. राजीव और मैं हमेशा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देंगे.''

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘आज काम होता तो, यहां नहीं होता’...बिग बॉस के घर में पहले दिन ही छलका रणवीर शौरी का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget