Charu Asopa ने Rajeev Sen पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- जब मैं नहीं रहती तो वह घर के सारे कैमरे बंद कर देते हैं...
Charu Asopa Allegation: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने राजीव सेन पर धोखा देने का आरोप लगाया है. साथ ही हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

Charu Asopa On Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) ने साल 2019 में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) से शादी की थी. शादी के बाद से ही उनके बीच तनाव जारी है. बीते महीने उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था. हालांकि, गणेश चतुर्थी पर उन्होंने अपनी शादी को एक और मौका दिया था. अब एक बार फिर दोनों के बीत तनाव है. हाल ही में, चारु ने फिर से राजीव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
चारु ने राजीव पर लगाया धोखा देने का आरोप
चारु असोपा ने राजीव सेन पर धोखा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि, राजीव जिम के नाम पर पूरा दिन घर से बाहर रहते थे और उनके अनुपस्थिति में घर के कैमरे भी बंद कर देते थे. ‘पिंकविला’ संग बातचीत में चारु ने कहा, “मेरी गर्भावस्था के पहले कुछ महीनों के दौरान मैं बीकानेर में थी और अगर मैं कहीं भी जाती, तो मेरी पीठ के पीछे वह हमेशा घर के कैमरे बंद कर देते थे. जब मैंने उनसे ऐसा करने के पीछे का कारण पूछा, तो उन्होंने कहा, 'आप बिग बॉस की तरह घर पर जासूसी करना चाहती हैं.' यह सबसे छोटी चीजों में से एक थी, जिस पर मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. जिम के नाम पर उन्होंने पूरा दिन घर के बाहर बिताया.”

प्रेग्नेंसी में भी चारु के पास नहीं थे राजीव
इंटरव्यू में चारु ने बताया कि, चारु असोपा के प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में भी राजीव उनके पास नहीं होते थे. एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैं आठ महीने की गर्भवती थी, तो उन्होंने मुझसे एक बार भी नहीं पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. इसके बजाय, वह जिम में टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह से मिलने के लिए डींगे मारते थे. उन्होंने कभी नहीं पूछा कि मेरा दिन कैसा रहा. जब एक महिला गर्भवती होती है तो उसे हजारों चीजों से गुजरना पड़ता है. मैं यह सोचकर कुछ नहीं कहती था कि उसका मूड खराब हो जाएगा और वह फिर घर से निकल जाएगा.”
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस की अदालत में गौतम और सौंदर्या के रिश्ते पर लगे इल्जाम, टीना-शालीन के प्यार पर भी उठे सवाल
















