एक्सप्लोरर

बेटियों की वजह से चाहत खन्ना ने लिया था दूसरे पति से तलाक, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली चाहत खन्ना ने हाल ही में अपनी टॉक्सिक शादी को लेकर खुलकर बात की. बता दें, एक्ट्रेस ने दो शादी की है लेकिन उनका कोई भी रिश्ता चल नहीं पाया.

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को कौन नहीं जानता है, वो छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं.चाहत को सबसे ज्यादा पॉपुलरैटी राम कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं से मिली. इस शो में एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब सराहा गया.एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं.

चाहत ने एक नहीं बल्कि दो बार शादी की, लेकिन उनका दोनों बार तलाक हो गया.हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे तलाक के बारे में खुलकर बात की.उन्होंने बताया कि अपनी बेटियों की वजह से तलाक  लिया. मालूम हो चाहत ने दूसरी शादी फरहान मिर्जा से की थी और उनसे उन्हें दो बेटियां हैं.

फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए चाहत ने कहा कि मैं हमेशा वही करती हूं जो मुझे ठीक लगता है और उसी पर कायम रहती हूं. मेरे अंदर हमेशा से ये साहस रहा है कि कुछ गलत है तो मैं नहीं करूंगी और किसी को ना करने दूंगी. फिर मुझे दुनिया कुछ भी कहे, मैं गलत को कभी सपोर्ट नहीं करने वाली.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AMMARZO (@ammarzo_o)

एक्ट्रेस ने कहा कि उस तरह का कॉन्फिडेंस और साहस आपके पास होना चाहिए, ये सिर्फ एक महिला के तौर पर ही नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर भी होना चाहिए. चाहत ने कहा कि मुझे लगता है अगर कुछ ठीक नहीं है तो मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगी. बाकी चीजों को मैं समझ जाऊंगी और उन सब चीजों से दूर हो जाऊंगी.

मेरे पास डेयरडेविल वाला एटीट्यूड है.चाहत ने कहा कि टॉक्सिक मैरिज में ये सोचकर नहीं रहना चाहिए कि ये सब आप अपने बच्चों के लिए कर रहे हैं. आप सोच भी नहीं सकते कि बच्चे कितने ज्यादा प्रभावित होते हैं. आप ये जानते भी नहीं है कि आपको इन सबसे कितना नुकसान हो सकता है.

इस बारे में आपको तब पता चलेगा जब आपके बच्चे बड़े हो जाएंगे. फिर आपको उनके दोस्तों से सुनने को मिलेगा कि वास्तव में आपके बच्चे ने झेला क्या है. चाहत ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों की वजह से अलग होने का फैसला किया था.एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी बड़ी बेटी एक्स पति के पास रहती हैं और छोटी बेटी उनके साथ रहती है.

ये भी पढ़ें:-अमर उपाध्याय ने शुरू की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग, 25 साल में इतना बदल गया मिहिर का लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget