एक्सप्लोरर

घर से भागीं, तिनके-तिनके खाने के लिए तरसीं! फिर टूटी दो शादियां...इतनी दर्दभरी रही है इस खूबसूरत एक्ट्रेस की जिंदगी

Chahatt Khanna Marriage: टीवी की मशहूर अभिनेत्री चाहत खन्ना ने दो बार शादी की, लेकिन दोनों बार उनकी शादी टूट गई. एक्ट्रेस ने अपने दोनों पतियों पर गंभीर आरोप लगाया था.

Chahatt Khanna Marriage: कई बार सेलिब्रिटीज की लव लाइफ किसी फेयरीटेल से कम नहीं होती है, वहीं कई सेलिब्रिटीज की शादीशुदा जिंदगी तमाम कोशिशों के बाद भी असफल साबित हो जाती है. छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. चाहत ने अपनी जिंदगी में दो बार लाइफ पार्टनर की तलाश की और दोनों बार ये कोशिश फेल साबित हुई. उनका एक्टिंग करियर शानदार रहा, लेकिन पर्सनल लाइफ में बहुत उथल-पुथल रही.

चाहत खन्ना की पहली शादी

टीवी के सुपरहिट शोज ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Achhe Lagte Hain) और ‘कुबूल है’ (Qubool Hai) में नजर आ चुकीं चाहत खन्ना जब महज 20 साल की थीं, तब उन्होंने भारत नरसिंघानिया (Bharat Narsinghani) से शादी की थी. ये बात साल 2006 की है, जब पहली बार चाहत ने अपनी जिंदगी का नया फेज शुरू किया था. वह इसको लेकर बहुत एक्साइटेड थीं, लेकिन कम समय के लिए, क्योंकि शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया था. उनकी शादी महज 7 महीने चली थी. वह 2007 में भरत पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए अलग हो गई थीं. चौंकाने वाली बात थी कि शादी से पहले कपल ने 4 साल तक डेट भी किया था. फिर भी उनकी शादी साल भर भी नहीं चली.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahatt khanna (@chahattkhanna)

चाहत खन्ना की दूसरी शादी

पहली शादी टूटने के बाद चाहत खन्ना ने फिर से एक्टिंग में कदम रखा और पॉपुलर शोज में दिखाई दीं. इस बीच उन्हें दूसरी बार फरहान मिर्जा (Farhan Mirza) में प्यार मिला. कुछ समय डेट करने के बाद उन्होंने साल 2013 में फरहान से शादी कर ली. कपल को 2 बेटियां हुईं. हालांकि, ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. चाहत खन्ना अपना घर छोड़कर भी भाग गई थीं. उनका कहना था कि उनका पति उन्हें खाना नहीं देता है. उन्होंने फरहान पर मारपीट का भी आरोप लगाया था.

यही नहीं, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि प्रेग्नेंसी के दिनों में उनके पति फरहान ने उन्हें कई बार घर से निकालने की भी कोशिश की थी. खैर, साल 2018 में चाहत ने फरहान को तलाक दे दिया था. चाहत खन्ना आज दो बेटियों की अकेले परवरिश कर रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahatt khanna (@chahattkhanna)

महाठग सुकेश से जुड़ा चाहत का नाम

हाल ही में, उनका नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Conman Sukesh Chandrashekhar) के साथ जुड़ा था. आरोप था कि, एक्ट्रेस को सुकेश ने महंगे तोहफे दिए. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया था.

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed New Dress: उर्फी जावेद ने डस्टबिन बैग से बनाई कमाल की ड्रेस, क्रिएटिविटी देख ट्रोलर्स भी करने लगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget