एक्सप्लोरर

दया नहीं तोड़ेगा दरवाजा, 'सीआईडी' नहीं करेगी किसी भी मामले की जांच

'सीआईडी' के बंद होने के खबर के फैलने के बाद सोनी टीवी द्वारा जारी किये गये एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये शो लम्बे ब्रेक के बाद नये और रोमांचक मामलों के साथ एक अंदाज में फिर लौटेगा.

मुंबई: एसीपी पद्युमन अपने अलहदा अंदाज में 'सीआईडी' के अपने साथियों को अब 'कुछ तो गड़बड़ है' नहीं कह पायेंगे और न ही 'दया, दरवाजा तोड़ दो' जैसा कोई आदेश दे पायेंगे. इस साल अपने प्रसारण के 21वें साल में प्रवेश करने वाला और लगातार सबसे ज्यादा चलनेवाला कल्ट क्राइम शो 'सीआईडी' का आखिरी एपिसोड इस हफ्ते शनिवार को यानि 27 अक्तूबर को दिखाया जायेगा. कुछ इस तरह 1998 में सोनी टीवी पर शुरू हुए 'सीआईडी' पर हमेशा-हमेशा के लिए पर्दा गिर जायेगा. शो में दया का बेहद लोकप्रिय किरदार निभानेवाले खुद दयानंद शेट्टी ने इस बात की जानकारी एबीपी न्यूज़ को दी.

दयानंद शेट्टी ने दो दशक पहले इसी शो के जरिये अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. लगातार 20 सालों तक 'सीआईडी' में दया का रोल निभानेवाले दयानंद ने बताया कि अचानक पांच दिन पहले शो के निर्माता बी. पी. सिंह ने अनिश्चितकाल के लिए शो की शूटिंग रोकने का फरमान सुनाया, तो सेट पर मौजूद शिवाजी साटम, आदेश श्रीवास्तव और बाकी तमाम कलाकारों को जैसे सदमा-सा लगा और उस वक्त किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था.

बुरी नहीं थी शो की टीआरपी

एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए दयानंद ने कहा कि सोनी टीवी द्वारा शो के प्रति किये जानेवाला सौतेला व्यवहार बढ़ता ही जा रहा था. उन्होंने कहा कि शो के एपिसोड्स अपने तय समय से हटकर अक्सर 10-15 मिनट से लेकर आधे-आधे घंटे लेट टेलीकास्ट किये जाने लगे थे, जिससे शो के प्रति चैनल का रवैया साफ झलक रहा था. दयानंद के मुताबिक, शो जिस टाइम बैंड पर शो को टेलीकास्ट किया जा रहा था, उसके मुताबिक शो को मिल रही टीआरपी को खराब नहीं कहा जा सकता है. ऐसे में शो को बंद करने की बात न सिर्फ दयानंद को बल्कि शो के बाकी कलाकारों को हजम नहीं हो रही है. दयानंद ने कहा कि शायद 'सीआईडी' को बार-बार इग्नोर किये जाने और तमाम अन्य मसलों को लेकर शो के निर्माता बी. पी. सिंह और सोनी टीवी के बीच चल रही तनातनी का नतीजा है कि शो को बंद किया जा रहा है.

हालांकि दयानंद ने ये भी जोड़ा कि शो को बंद किये जाने की असली वजह का अभी तक उन्हें पता नहीं चला है.दयानंद ने एबीपी न्यूज़ से कहा, 'शुरुआत से शो से जुड़े और बाद में जाकर शो का हिस्सा बने सभी सितारों के लिए दिल में इस शो के लिए खास जगह है. सभी एक परिवार की तरह मिलकर काम करते थे. इस वक्त हम सब बिना मां-बाप के बच्चे की तरह अनाथ-सा महसूस कर रहे हैं. हमें उन तमाम फैन्स के लिए भी बुरा लग रहा है, जो 20 साल पूरे होने के बाद अब भी इस शो को खासा पसंद करते हैं."

बता दें कि मई, 2016 में 'सीआईडी' तकरीबन एक महीने तक नहीं दिखाया गया था, तो वहीं इस साल ये शो जुलाई से सितंबर तक दो महीनों के लिए सोनी टीवी से गायब था. गौरतलब है कि 'सीआईडी' का नाम विभिन्न उपलब्धियों के लिए 'लिम्बा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' से लेकर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' तक में दर्ज है.

'सीआईडी' के बंद होने के खबर के फैलने के बाद सोनी टीवी द्वारा जारी किये गये एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये शो लम्बे ब्रेक के बाद नये और रोमांचक मामलों के साथ एक अंदाज में फिर लौटेगा. इस बयान में इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है कि अगर 'सीआईडी' छोटे पर्दे पर वापसी करेगा, तो कब करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget