एक्सप्लोरर

Karan Wahi Birthday: कभी विराट कोहली संग चौके-छक्के लगाते थे करण वाही, जानें क्रिकेटर से कैसे बन गए एक्टर?

Karan Wahi: टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से अपना जादू दिखाने वाले करण वाही का आज बर्थडे है. ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं.

Karan Wahi Unknown Facts: टीवी की दुनिया में जाना-माना नाम बन चुके करण वाही का जन्म 9 जून 1986 के दिन पंजाब के मोहाली में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली में हुई. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्टर बनने से पहले करण वाही क्रिकेटर थे और क्रिकेट खेलना ही उनका सपना था. हालांकि, यह सपना पूरा नहीं हो सका. आखिर ऐसा क्यों हुआ? आइए जानते हैं बर्थडे स्पेशल में....

चोट के कारण छोड़ना पड़ा क्रिकेट
बता दें कि करण कभी एक्टिंग की दुनिया में आना ही नहीं चाहते थे. वह तो क्रिकेटर बनना चाहते थे. बचपन में उन्होंने शिखर धवन के साथ जमकर क्रिकेट खेला और अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी शामिल हुए. बता दें कि वह विराट कोहली और शिखर धवन के साथ जमकर चौके-छक्के लगा चुके हैं. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. साल 2003 के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके चलते करण को क्रिकेट छोड़ना पड़ गया. हालांकि, वह क्रिकेट के इतने ज्यादा शौकीन हैं कि अब भी मैच देखने के लिए अक्सर स्टेडियम में नजर आते हैं. 

फिर करण ने किया मार्केटिंग का कोर्स

क्रिकेट खेलते वक्त लगी चोट से उबरने के दौरान करण टूट चुके थे, जिससे उबरने के लिए वह अपने पापा के बिजनेस में हाथ बंटाने लगे. उस दौरान उन्होंने मार्केटिंग का कोर्स भी किया, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया की तरफ ले गई. उन्होंने टीवी शो रीमिक्स से डेब्यू किया और उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई. 

ऐसा रहा करण का करियर

गौरतलब है कि 'रीमिक्स' के बाद करण वाही 'मेरे घर आई एक नन्ही परी', 'दिल मिल गए', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'धूप किनारे', 'कहानी हमारी...दिल दोस्ती दीवानेपन की' और 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' आदि शो में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुके हैं. उन्होंने फिल्म 'दावत-ए-इश्क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वह 2018 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में नजर आए. बता दें कि करण वाही काफी ज्यादा गुस्सैल हैं. उन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था.

Sonam Kapoor Birthday: अमिताभ बच्चन जैसी रही सोनम कपूर की किस्मत, लगातार छह फ्लॉप के बाद ऐसे बदली तकदीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget