एक्सप्लोरर

पति से अलग हुईं ‘बिग बॉस’ फेम Shonali Nagrani, कहा- ‘मैं बर्बाद हो गई थी, खुद से नफरत करने लगी थी...’

Shonali Nagrani Separation: फेमस एक्ट्रेस शोनाली नागरानी चार साल पहले अपने पति शिराज भट्टाचार्य से अलग हो चुकी हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पति से अलग होने के बाद उनका क्या हाल हुआ था.

Shonali Nagrani On Separation From Husband: एक्ट्रेस, मॉडल और टीवी एकंर शोनाली नागरानी (Shonali Nagrani) अपने पति शिराज़ भट्टाचार्य (Shiraz Bhattacharya) से अलग हो गई हैं. शिराज एक फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर हैं. शोनाली ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह पति से चार साल पहले ही अलग हो चुकी हैं. पति से अलग होने के बाद शोनाली पर क्या बीती, इसका दर्द उन्होंने शेयर किया है.

पति से अलग हुईं शोनाली

‘बिग बॉस सीजन 5’ में नजर आ चुकीं शोनाली नागरानी ने साल 2013 में शिराज से शादी की थी. हालांकि, उनके रिश्ते ने 6 साल में ही दम तोड़ दिया और वे 2019 में अलग हो गए. शोनाली ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पति से अलगाव पर दर्द बयां किया है. साथ ही ये भी कहा है कि पति से अलग होना उनके लिए आसान नहीं रहा.

पति से अलग होने पर टूट गई थीं शोनाली

शोनाली ने कहा, “मैं और मेरे पति फरवरी 2019 में अलग हो गए थे और तलाक अभी प्रोसेस में है. एक टाइम पर मैं इमोशनली बर्बाद हो गई थी और इतनी एनर्जी नहीं बची थी, जिसे मैं अपने काम, फैमिली या फिर खुद पर लगा सकूं. मैं खुद से नफरत करने लगी थी और मेरा स्वाभिमान पूरी तरह नीचे चला गया था. पुरानी शोनाली, जिसे हंसना और खिलखिलाना पसंद था, वो कब खो गई, पता ही नहीं चला.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shonali Nagrani (@shonalinagrani)

ऐसे खुद को किया हील

शोनाली ने आगे कहा, “फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास एक चॉइस है- विक्टिम की तरह महसूस करना और कड़वाहट के साथ रहना या फिर बिखरी हुई चीजों को उठाने में ध्यान देना. मैंने खुद को हील करना और बदकिस्मती को ब्लेसिंग में बदलना चुना. मैंने इसे पर्सनल ग्रोथ और सेल्फ डिस्कवरी में मील का पत्थर के रूप में इस्तेमाल किया.”

शोनाली को खलती है पार्टनर की कमी

शोनाली का कहना है कि वह 4 सालों से सिंगल हैं. वह अपनी लाइफ में एक पार्टनर को मिस करती हैं, लेकिन यह बस थोड़े पल के लिए होता है. पति से अलग होने के बाद शोनाली के अंदर ट्रस्ट इश्यूज भी पनप गए हैं.

इंडस्ट्री को कहने वाली थीं गुडबाय

शोनाली ने आगे बताया कि शादी के बाद उन्होंने 5 साल तक कम नहीं किया. पति से अलग होने के बाद काम पर वापसी करना मुश्किल हो गया था. एक समय ऐसा आया कि शोनाली इस कदर टूट गईं कि मुंबई छोड़ उन्होंने गोवा में भी शिफ्ट होने का फैसला कर लिया था. तभी उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर का कॉल आया और उन्हें ‘तांडव’ वेब सीरीज मिली. उन्हें बिना ऑडिशन के ये शो मिला था.

यह भी पढ़ें- विवादों में फंसी Priyanka Chahar, लगा चोरी करने का आरोप, अब एक्ट्रेस के खिलाफ होगा केस! जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget