एक्सप्लोरर

Salman Khan संग डेटिंग रूमर्स पर इस 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने राज से उठाया पर्दा

Claudia Ciesla On Dating Salman Khan: 'बिग बॉस' फेम क्लॉडिया सिएस्ला का नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ जुड़ चुका है. अब एक्ट्रेस ने सलमान संग डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है.

Claudia Ciesla On Relationship With Salman Khan: जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल क्लॉडिया सिएस्ला कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 3’ में नजर आई थीं, जिसे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने होस्ट किया था. क्लॉडिया ने ‘बिग बॉस’ में काफी लाइमलाइट बटोरी. वह 10 हफ्तों तक शो में बनी रहीं. इसके बाद वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के शो ‘जोर का झटका: टोटल वाइपआउट’ में नजर आईं. वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ में भी काम कर चुकी हैं.

क्लॉडिया ‘क्या कूल हैं हम 3’ और ‘तेरी भाभी है पगले’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. वह कई फिल्मों में दिखीं, लेकिन उनका बॉलीवुड में करियर ज्यादा चला नहीं. एक्ट्रेस ने ज्यादा लाइमलाइट अपनी लव लाइफ को लेकर बटोरी. कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जुड़ा, जिनमें से एक सलमान खान (Salman Khan) भी रहे. कहा जाता है कि सलमान और क्लॉडिया रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा था. अब आखिरकार क्लॉडिया ने सलमान संग अपने डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है.

सलमान खान संग रिलेशनशिप पर बोलीं बिग बॉस कंटेस्टेंट

क्लॉडिया ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में सलमान खान को डेट किए जाने की खबर को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल भी सच नहीं है.” सलमान के अलावा कई स्टार्स के साथ क्लॉडिया का नाम जुड़ा. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “पहले सिर्फ यह अफवाहें थीं, जो पता नहीं कहां से आई हैं. इसलिए जो चीज मौजूद नहीं थी, उस बारे में कमेंट करने का कोई मतलब नहीं था.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Claudia Ciesla (@claudiaciesla)

क्लॉडिया सिएस्ला को मिला उनका प्यार

क्लॉडिया ने इंटरव्यू के जरिए अनाउंस किया कि उन्हें उनका प्रिंस चार्मिंग मिल गया है, जो भारत के रहने वाले अर्जुन गोयल हैं. एक्ट्रेस ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को पहला मीनिंगफुल रिलेशनशिप बताया. उन्होंने कहा, “यह मेरा पहला मीनिंगफुल रिश्ता है, जिसके लिए मैं वास्तव में खड़ी हूं. मुझे इसमें विश्वास है और मैं अर्जुन के साथ अपना फ्यूचर देखती हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Claudia Ciesla (@claudiaciesla)

कैसे मिला क्लॉडिया को अपना प्यार?

क्लॉडिया ने बताया कि वह अर्जुन से कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिलीं. उनके बीच प्यार नेचुरली हुआ. एक्ट्रेस ने कहा, “हमारा मिलना लिखा था. हमें इस रिश्ते के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. हम एक जैसे हैं, अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं, हमें ट्रेवलिंग पसंद है, हमारे खाने की पसंद भी सेम है. हम सोलमेट की तरह हैं.” शादी पर एक्ट्रेस ने कहा कि शादी पर कोई कमेंट करना उनके लिए जल्दी है.

यह भी पढ़ें- Smriti Irani ने 40 साल बाद माता-पिता के तलाक पर बयां किया दर्द, बताया- क्यों अलग हुए थे उनके पैरेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी
'मोहब्बत करो तो ऐसे वरना मत करो...', फ्लाइट में हिना खान संग रोमांटिक हुए पति रॉकी जसवाल, वीडियो वायरल
'मोहब्बत करो तो ऐसे वरना मत करो...', फ्लाइट में हिना खान संग रोमांटिक हुए पति रॉकी
शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ
शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget