एक्सप्लोरर

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने अब पति विक्की जैन को दे दी घर छोड़ने की धमकी, जानिए- आखिर क्या है वजह

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच काफी झगड़े देखने को मिल रहे हैं. वहीं लेेटस्ट एपिसोड़ में अंकिता ने विक्की जैन को घर छोड़कर जाने की धमकी भी दे दी.

Bigg Boss 17: बिग बॉस का 17वां सीजन भी खूब सुर्खियों में छाया हुआ था. सलमान खान के इस शो में तमाम कंटेस्टेंट दर्शकों को फुल एंटरटेनमेंट की डोज दे रहे हैं. हालांकि घर में सबसे ज्यादा पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंड़े और उनके पति विक्की जैन लाइमलाइट बटोर रहे हैं. दोनों के बीच शो में रोमांस कम लड़ाई-झगड़े ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. वहीं हाल के एपिसोड में विक्की और अंकिता की मां दोनो को समझाने भी आई थीं. इन सबके बीच लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने विक्की को साफ धमकी दे दी कि वे घर छोड़कर चली जाएंगीं. चलिए यहां जानते हैं आखिर अंकिता ने ऐसा क्यों कहा?

अंकिता ने विक्की जैन को समर्थ से दूर रहने के  लिए कहा
हाल के एपिसोड में विक्की जैन को समर्थ जुरेल से अभिषेक कुमार की पर्सनैलिटी बारे में बात करते हुए देखा गया था. इसके बाद समर्थ ने विक्की से हुई सारी बात का अभिषेक के सामने खुलासा कर दिया. वहीं जब अभिषेक ने विक्की का सामना किया तो तीनों गलतफहमी में फंस गए थे. इसी बात का जिक्र करते हुए अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन को गेम में पूरी तरह शामिल न होने के लिए समझाती नजर आईं.

अंकिता ने आगे कहा, "अगर कोई आपसे बात नहीं करना चाहता है तो उनसे बात न करें. मैं यहां आपके लिए हूं और जो लोग आपके साथ बैठना चाहते हैं वे आपके साथ बैठेंगे. ये लोग कौन हैं? वे किस बारे में बात कर रहे हैं? वे खेल के बारे में कुछ नहीं पता. कोई बात नहीं, चीजें होती रहती हैं. जब तुम समर से बात कर रहे थे तो मैंने तुम्हें चेतावनी भी दी थी. याद है मैंने तुमसे कहा था कि उसके साथ ऐसा मत करो, वह तुम्हारी पीठ में छुरा घोंप देगा और ऐसा ही हुआ." अंकिता ने विक्की से आगे कहा, "जिस तरह से वह (समर्थ जुरेल) तुमसे बात करता है विक्की, मुझे यह पसंद नहीं आ रहा है. वे बच्चे हैं, मैं यह जानती हूं. तुम ओवर स्ट्रेटेजी में फंस गए हो."

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से वीकेंड का वार को लेकर की बात
अंकिता ने वीकेंड का वार एपिसोड को लेकर भी विक्की से बात की. दरअसल वीकेंड का वार एपिसोड में, होस्ट सलमान खान ने विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के गेम प्लान का खुलासा कर दिया था. इसी बारे में बात करते हुए, अंकिता ने विक्की से कहा, "आप और मुनव्वर दोनों शामिल थे लेकिन आपने अपना दिमाग दिखाया कि आप खेल रहे हैं. मुनव्वर ने ऐसा नहीं दिखाया और स्वीटली खेला." उन्होंने विक्की को भरोसा दिया कि मुनव्वर की तुलना में घर में सदस्यों के साथ उनके रिश्ते बहुत मजबूत हैं और शो से बाहर निकलने के बाद वह उनके संपर्क में रहेंगे.

अंकिता ने विक्की जैन को घर छोड़ने की दी धमकी
अंकिता ने आगे कहा, "जिस ने तेरी ये बेज्जती की है, किसी चीज के लिए नहीं. यह एक खेल है, मैं समझती हूं लेकिन मेरे घर ये लोग नहीं आएंगे विक्की और अगर तू इनको लेके आया ना तो मैं घर छोड़ के चली जाउंगी." अंकिता ने आगे विक्की को समझाया, "मैं तुम्हें यह इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम इन चीजों को सुलझा लोगे, लेकिन विक्की इससे मुझे बहुत दुख हो रहा है." उन्होंने आगे कहा, "मुनव्वर का खेलने का अपना तरीका है जो गलत नहीं है. वह एक चतुर खिलाड़ी है विक्की. आपके पत्ते अब खुल गए हैं जिसके कारण लोगों को अब आप पर कोई भरोसा नहीं रहा है."

ये भी पढ़ें:-Tiger 3 Box Office Collection Day 16: ‘टाइगर 3’ का तीसरे मंडे हुआ बुरा हाल, 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई सलमान खान की फिल्म, 16वें दिन का कलेक्शन बेहद शॉकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget