एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: दुनिया के सामने आया शालीन भनोट का असली चेहरा, Tina Datta की वापसी से घरवाले हुए हैरान

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के बीते एपिसोड में टीना दत्ता को एविक्ट कर दिया गया था. हालांकि, अब उनकी फिर से वापसी हो गई है. इस दौरान शालीन भनोट का भी असली चेहरा सबके सामने आ गया.

Bigg Boss 16 Promo: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का बीता एपिसोड धमाकेदार रहा. वीकेंड का वार में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और एमसी स्क्वायर (MC Square) आए और उन्होंने घरवालों के साथ ढेर सारे गेम खेले. आखिर में एविक्शन का मोमेंट आया और सलमान खान (Salman Khan) ने शालीन को मौका दिया कि, वह टीना और सुंबुल दोनों को बेघर होने से बचा दें. सलमान ने 3 सेकेंड का टाइम दिया और शालीन ने बजर नहीं दबाया. टीना दत्ता शो से बेघर हो गईं. टीना के जाते ही शालीन का असली चेहरा दर्शकों को देखने को मिला.

टीना दत्ता के जाते ही शालीन भनोट प्रियंका चाहर से बात कर रो पड़ते हैं और कहते हैं कि, अब सुबह कौन उन्हें गले लगाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि, कोई उन्हें नहीं समझता है और उनका व टीना का बॉन्ड अलग होता है. शालीन ने कहा, “मैं विश्वास नहीं हो रहा है कि, वह चली गई. बिग बॉस क्यों?” हालांकि, ये सिर्फ थोड़े समय के लिए होता है, क्योंकि वह श्रीजिता डे (Sreejita De) से बात कर अपना असली चेहरा दिखाते हैं.

शालीन भनोट का दिखा असली चेहरा

अपकमिंग एपिसोड में शालीन का असली चेहरा दिखा. वह श्रीजिता से कहते हैं कि, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है टीना के जाने से. उन्होंने कहा कि, उन्हें टीना कुछ खास पसंद नहीं थी. वह बाहर जाकर उससे बात भी नहीं करने वाले हैं. हालांकि, उन्हें चिकन की चिंता है, क्योंकि वह ये संभाल लेती थीं. इस दौरान वह हंसते हुए भी नजर आते हैं. उन्होंने कहा, उन्हें पहले ही लग गया था कि, टीना दत्ता ही बेघर होंगी, लेकिन उन्हें झटका तब लगता है, जब उन्हें पता चलता है कि, उन्हें फिर से टीना को वापस लाने के लिए 25 लाख रुपये कुर्बान करने होंगे.

टीना दत्ता की हुई वापसी

लेटेस्ट प्रोमो में शालीन भनोट 25 लाख रुपये कुर्बान करके टीना दत्ता को वापस ले आएंगे, लेकिन टीना आते ही शालीन को आइना दिखाती हैं. वह कहती हैं कि, उन्हें पता चल जाएगा कि, शालीन कैसे हैं. शालीन बौखलाए हुए भी नजर आए. टीना उनसे कहती हैं, “उस दिन उसे पता था कि मैं जाने वाली हूं तो उस दिन प्रेस नहीं किया. आज क्यों प्रेस किया? आपको सोचने में इतना समय लग रहा था कि, बजर बजाऊं या नहीं बजाऊं? मैं होती ना शालीन भनोट तो तीन तक गिनने का इंतजार नहीं करती. अगर तुम अपने दोस्त के नहीं हो सकते ना, तुम किसी के नहीं हो सकते.”

शालीन टीना से ये भी पूछते हैं कि, क्या तुम जाना नहीं चाहती थी. तब टीना कहती हैं, नहीं. टीना ने ये भी कहा कि, उन्हें एक-एक चीज पता है कि, वह क्या कर रहे थे. वह उनके एविक्ट होने के बाद डांस कर रहे थे. उन्होंने कहा, “मुझे रिएलिटी चेक मिल गया.”

यह भी पढ़ें- Divya Agarwal Wedding: दिव्या अग्रवाल ने सगाई के बाद अब वेडिंग प्लान की दी जानकारी, बताया अपूर्व पडगांवकर संग कब लेंगी सात फेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget