एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: फराह खान बोलीं तुम्हारी लव स्टोरी से बोर हो गई ऑडियंस, शालीन ने टीना से कहा- 'अब हम अलग ही अच्छे'

Bigg Boss 16: फराह खान ने टीना और शालीन को उनके उलझे रिश्ते के बारे में काफी समझाया और कहा कि वे पैचअप करके देख लें. वहीं शालीन ने टीना को कहा कि वे दोनों अलग ही रहे तो अच्छा है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में टीना और शालीन के रिलेशनशिप ने हर किसी को कंफ्यूज कर दिया है. दोनों कभी एक दूसरे से बेहद खफा नजर आते हैं तो फिर दूसरे ही पल रोमांटिक भी नजर आते हैं. वहीं सलमान खान ने टीना को लव गेम खेलने के लिए फटकार भी लगाई थी. वहीं सोमवार के एपिसोड में जब फराह खान आई तो उन्होंने भी शालीन और टीना को यही कहा कि ऑडियंस उनकी लव स्टोरी को देखकर बोर हो गई है या तो हां बोलो या ना बोलो. हालांकि इस दौरान फराह खान ने दोनों का पैचअप कराने की भी कोशिश की.

शालीन ने फराह खान से टीना को लेकर की बात
बता दें कि फराह खान के आने पर शालीन उनसे पूछते हैं कि क्या टीना फेक कर रही है. इस पर फराह कहती हैं कि कई बार लगता है कि वो तुम्हे पसंद करती हैं लेकिन वो तुम्हारा साइड कभी नहीं लेती है. वो सलमान के सामने भी तुझे बोलती हैं कि तुम चुप बैठो. इसी बीच साजिद भी आ जाते हैं और कहते हैं कि शालीन भी फेक कर रहा है. इस पर शालीन कहते हैं कि नहीं मेरा बिल्कुल भी फेक नहीं है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

फराह ने टीना को कहा तुम हर जगह शालीन की करती हो चुगली
वहीं टीना भी फराह से पूछती है कि क्या मैं ही उसे टॉर्चर कर रही हीं. इस पर फराह कहती हैं कि हां तुम लग रही हो. टीना कहती हैं कि लेकिन ऐसा नहीं है. इस पर फराह कहती हैं कि क्या तेरे मन में उसके लिए फीलिंग्स हैं इस पर टीना कहती है हां फीलिंग्स हैं. फराह टीना को कहती हैं कि लेकिन तू बहुत टची लगती है. आदमी कब तक सहेगा. इस पर फराह खान कहती हं कि तुम जब भी साथ बैठते हो झगड़ा ही करते हो और हम ऑडियंस के तौर पर ये देखकर पक गए हैं. फराह टीना को बोलती हैं कि तुम कुछ ज्यादा ही सेंसटिव हो. इस पर टीना कहती हैं कि हां मैं हूं. फराह खान टीना को समझाती हैं कि अगर तुम उसे पसंद करती हो तो उसके साथ जाओ. फराह कहती हैं कि तुम उसकी हर जगह बिचिंग करती हो.

फराह ने टीना और शालीन को पैचअप करने के लिए कहा
इसके बाद शालीन भी वहां आ जाते हैं और फराह शालीन को बताती हैं कि टीना ने मुझे बोला है कि इसके मन में तुम्हारे लिए फीलिंग्स हैं.इसके बाद फराह शालीन को भी बोलती हैं कि तुम लोगों ने स्प्लिट करके भी देख लिया है तो क्यों ना पैचअप करके भी देख लो. शालीन कहते हैं कि टीना को मुझसे ज्यादा माहिम पर भरोसा है. टीना को रिस्पेक्ट और ट्रस्ट दोनों ही नहीं हैं मुझ पर. इसके बाद फराह शालीन और टीना को समझाती हैं कि एक या दो दिन ऐसा करो कि एक दूसरे को बातों में काटो नहीं.  इसके बाद साजिद भी आ जाते हैं कहते हैं कि अगर ये दोनों अब एक दूसरे का हाथ पकड़ेंगे भी तो ये फेक लगेगा.

शालीन ने टीना से कहा हम अलग रहे तो ही अच्छा है
फराह और साजिद के समझाने के बाद शालीन और टीना एक दूसरे से बात करते नजर आते हैं. वहीं शालीन टीना को बोलते हैं कि हम दोनों एक दूसरे से बहुत अलग है और पहले दिन से शो आपके लिए और मेरे लिए दोनों के लिए अलग है. इसके बाद शालीन टीना से कहते है कि हम दोनों अलग रहे वो ज्यादा अच्छा है. मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत खौफ और डर है और कुछ दिन मैं अपना ही देखना चाह रहा हूं. शालीन ये भी कहते हैं कि मेरा दिल कभी मानने को तैयार नहीं है कि आपने फेक किया है. आप यहां रहो और एंजॉय करो. शालीन कहते है कि आप अपनी जिंदगी जियो मैं अपनी जीता हूं ये बेस्ट है.

ये भी पढ़ें:-Anupamaa Spoilers: अनुपमा में जल्द होने वाली है नए विलेन की एंट्री, वनराज की जिंदगी में आएगा भूचाल, पढ़ें अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget