एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: सुंबुल के पिता द्वारा 'तमाशा' बनाने के आरोप पर छलका शालीन का दर्द, बोले- नहीं चाहता मेरा बेटा सोचे कि...

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के बीते एपिसोड में अपने ऊपर लगे आरोपों पर शालीन भनोट टूट गए. उनका अपने बेटे से दूरी पर भी दर्द छलक पड़ा.

Bigg Boss 16 Update: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का बीता एपिसोड काफी चर्चाओं में है. इसकी सबसे बड़ी वजह शालीन भनोट (Shalin Bhanot) रहे. ‘शुक्रवार का वार’ और ‘शनिवार का वार’ दोनों ही एपिसोड में शालीन भनोट को खूब खरी-खोटी सुनाई गई. शुरुआती एपिसोड में सुंबुल तौकीर के साथ उनकी नजदीकियों पर टीना दत्ता ने माना कि, उनके बीच कुछ चल रहा है. ये बात कुछ ऐसी फैली कि, सुंबुल के पिता को शो में आना पड़ा और उन्होंने शालीन व टीना को खूब खरी-खोटी सुनाई.

यहां तक कि, सुंबुल तौकीर के पिता ने शालीन भनोट पर अपनी बेटी की इमेज खराब करने का आरोप लगाया था और सुंबुल का तमाशा बनाने पर खरी-खोटी सुनाई थी. उनके पिता ने कहा था, “एक छोटी बच्ची पहले ही दिन आपके गले लग जाती है. आपको उसी तरह उसे संभालना चाहिए था, लेकिन आपने उसका तमाशा बना दिया. मुझे आपसे ये उम्मीद नहीं थी.” ये सुनकर शालीन बहुत हैरान हुए और वह टूट जाते हैं.

सुंबुल के पिता की बातें सुन इमोशनल हुए शालीन

बीते एपिसोड में देखा गया कि, सुंबुल तौकीर के साथ बात करते हुए शालीन भनोट इमोशनल हो जाते हैं. वह सुंबुल से कहते हैं कि, वह बार-बार उन्हें अपने से दूर कर रहे थे, लेकिन वह नहीं सुन रहे थे. उन्होंने ये भी कहा कि, वह ये सब नेशनल टेलीविजन पर नहीं झेल सकते हैं. शालीन ने बताया, “मैं बड़ी मुश्किल से कुछ चीजों से बाहर निकला हूं.” शालीन ने कहा कि, अगर वह उनका ख्याल रख रहे हैं तो घरवाले गलत समझ रहे हैं, ध्यान नहीं रख रहे तो सुंबुल को तकलीफ हो रही है और अगर फिर से ख्याल रख रहे तो दुनियावाले और आपके बोल रहे हैं.

शालीन भनोट ने बेटे का किया जिक्र

शालीन भनोट ने बताया कि, वह नहीं चाहते कि उनका 8 साल का बच्चा ये सब देखे. उन्होंने टीना और सुंबुल से कहा, “मुझे नहीं पता ये कितने लोगों को पता है या नहीं पता. मेरा 8 साल का बेटा है. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. मैं ये नहीं चाहूंगा कि, पांच या 10 साल बाद जब वह ये शो देखे और सोचे कि पापा एक छोटी सी लड़की का मजाक बना रहे हैं. मैं एक बाप हूं और बेटे से दूर रहने का दुख मैं जानता हूं.” उन्होंने ये भी कहा, “मैंने बहुत मुश्किल से सालों बाद अपने बेटे को पाया है. मैं वह रिलेट करता हूं क्योंकि आप भी अपने पापा से दूर हैं.”

एक्स वाइफ के पास है बेटे की कस्टडी

शालीन भनोट की टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से शादी हुई थी. हालांकि, 2015 में उनका तलाक हो गया था. दलजीत ने शालीन पर मारपीट और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. काफी समय तक ये मामला कोर्ट में भी रहा. उनके बेटे की कस्टडी दलजीत को मिली है. हालांकि, महीने में एक या दो बार उन्हें अपने बेटे से मिलने की इजाजत है.

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 16: टीना दत्ता के पापा का सुंबुल तौकीर के पिता पर फूटा गुस्सा, बेटी को नीचा दिखाने पर मेकर्स से कही ये बात

Bigg Boss 16: पिता की नसीहत के खिलाफ जाने पर Sumbul Touqeer पर भड़के सलमान खान, फैंस ने कहा- ‘बेवकूफ’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget